Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति धनुष से अलग होने के बाद रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या का हुआ ऐसा हाल, होना पड़ा अस्पताल में भर्ती

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 02 Feb 2022 10:02 AM (IST)

    हाल ही में ऐश्वार्य रजनीकांत पति धनुष से अलग हुई हैं। हालांकि यह फैसला कपल ने आपसी सहमित से लिया है। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी को 18 साल हो चुके थे। अलग होने की घोषणा धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया के जरिए की थी।

    Hero Image
    अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत : Instagram: aishwaryaa_r_dhanush

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की तीसरी लहर भले थोड़ी हल्की पड़ गई हो, लेकिन यह अब भी कई लोगों को अपनी चेपट में ले रही है। इसमें फिल्मी हस्तियां भी शामिल हैं। अब तक कई टीवी और फिल्मी सितारे कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। अब अभिनेता धनुष की एक्स वाइफ और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। बीते दिनों ऐश्वर्या रजनीकांत पति धनुष से अलग होने की वजह से चर्चा में थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी ऐश्वार्य रजनीकांत ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। ऐश्वार्य रजनीकांत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर में वह मुंह पर हाथ रखी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में ऐश्वार्य रजनीकांत के हाथ पर ड्रीप लगी हुई नजर आ रही है।

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया है। ऐश्वार्य रजनीकांत ने तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा, 'तमाम सावधानियों के बाद भी टेस्ट पॉजिटिव आया है... भर्ती हो गई हूं..कृपया मास्क, टीका लगवाएं और सुरक्षित रहें... 2022 हम देखेंगे कि आपके पास मेरे लिए और क्या है!' सोशल मीडिया पर ऐश्वार्य रजनीकांत की तस्वीर और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aishwaryaa R Dhanush (@aishwaryaa_r_dhanush)

    अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में ऐश्वार्य रजनीकांत पति धनुष से अलग हुई हैं। हालांकि यह फैसला कपल ने आपसी सहमित से लिया है। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी को 18 साल हो चुके थे। अलग होने की घोषणा धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया के जरिए की थी।

    धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐश्वर्या से अलग होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'हमारा 18 साल का साथ रहा, जिसमें हम दोस्त, माता-पिता, कपल और एक-दूसरे के साथी बनकर साथ रहे। इस सफर में हमने आगे बढ़ते हुए एक-दूसरे को समझा और काफी कुछ देखा। आज हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। मैं और ऐश्वर्या एक कपल के तौर पर अब अलग हो रहे हैं और चीजों को और बेहतरीन तरह से समझने की कोशिश कर रहे हैं अलग-अलग। कृपया हमारे इस निर्णय का आदर करें और हमें प्राइवेसी दें।

    वहीं ऐश्वर्या रजनीकांत ने भी अपने और धनुष के अलग होने की खबर फैंस को दी। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है। बस आपका प्यार और समर्थन जरूरी है। उनके फैंस ने कमेंट बॉक्स में उनके सेप्रेशन की खबर पर अपना दुःख व्यक्त किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शॉकिंग', उसी के साथ उन्होंने दिल टूटने वाले इमोजी डाले। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा, ये खबर दिल तोड़ने वाली है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'मिस्टर डी की जिंदगी में ऐसा होगा इसकी उम्मीद नहीं थी'।