Coronavirus Lockdown: अर्जुन कपूर 60000 डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए करेंगे ऐसा काम, मिला मलायका का साथ
Coronavirus Lockdown अर्जुन कहते हैं कि देश में एक वर्ग ऐसा है जिस की आमदनी पर इस संकट की वजह से बहुत बुरा असर पड़ा है। वो अपने परिवार को बचाने के लिए जूझ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर वैसे तो इन दिनों मलायका अरोरा के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर ख़बरों में रहते हैं, मगर अब वो किसी और के साथ डेट पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, अर्जुन जिस मक़सद से किसी और को डेट करने के जा रहे हैं, उसके बारे में जानकर मलायका अरोरा ख़ुद उन्हें सलाम करेंगी। दरअसल, अर्जुन डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए एक कार्यक्रम के तहत कुछ लोगों के साथ वर्चुअल डेटिंग करेंगे।
देश में कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जंग में हर कोई अपने स्तर से साथ दे रहा है। लॉकडाउन की वजह से सबसे बुरी मार डेली वेज वर्कर्स पर पड़ी है, जिनकी आमदनी पूरी तरह बंद हो गयी है। इनकी मदद के लिए कई लोग आगे आये हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी डेली वेज वर्कर्स की लगातार सहायता कर रहे हैं। अब अर्जुन कपूर ने अनोखे अंदाज़ में डेली वेड वर्कर्स की मदद का इरादा किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है।
अर्जुन अपनी बहन अंशुला की एनजीओ फैन काइंड के ज़रिए डोनेशन जुटा रहे हैं। अर्जुन कहते हैं कि देश में एक वर्ग ऐसा है, जिस की आमदनी पर इस संकट की वजह से बहुत बुरा असर पड़ा है। वो अपने परिवार को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। इनमें आपके फेवरिट चाट वाले भैया, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, कुली, धोबी, रिक्शा चलाने वाले लोग हैं। लॉकडाउन की वजह से वो बाहर जाकर आजीविका नहीं कमा सकते। फैन काइंड, गिव इंडिया और मैं, ऐसे गंभीर डेली वेज वर्कर्स के लिए नगद रुपये देकर मदद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
गिव इंडिया ने देशभर में ऐसे 60 हज़ार परिवार चिह्नित किये हैं, जिन्हें मदद की बेहद ज़रूरत है। इंस्टाग्राम पोस्ट में अर्जुन ने एक लिंक दिया है, जिस पर जाकर डोनेट करना है। यह सारा पैसा ज़रूरतमंदों की मदद के लिए जाएगा।
View this post on Instagram
इसके बाद अर्जुन बताते हैं कि थैंक्स गिविंग के रूप में पांच लकी विनर्स चुने जाएंगे, जो उनके साथ वर्चुअल डेट करेंगे। अर्जुन चुने गये लोगों को वीडियो लिंक भेजेंगे और उनके साथ अपने-अपने घरों में बैठकर डिनर करेंगे और बातचीत करेंगे। इसके लिए 11 अप्रैल मुकर्रर की गयी है। इस काम में मलायका अरोरा भी अर्जुन को सपोर्ट कर रही हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में अर्जुन के इनिशिटिव को प्रमोट किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।