Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनता कर्फ्यू के दिन अमिताभ बच्चन घर पर बजाएंगे ताली, घंटी और शंख, डॉक्टर्स को बताया भगवान

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 22 Mar 2020 05:17 AM (IST)

    Amitabh Bachchan On Janta Curfew कोरोना वायरस अभी लाइलाज है और सावधानी में ही सुरक्षा हैं।

    जनता कर्फ्यू के दिन अमिताभ बच्चन घर पर बजाएंगे ताली, घंटी और शंख, डॉक्टर्स को बताया भगवान

    नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन जनता कर्फ्यू के अवसर पर घर पर ताली, घंटी और शंख बजाएंगे। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह रविवार को जनता कर्फ्यू में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे ऐसे लोगों को सम्मान देंगे जो स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘कल सारा देश जनता कर्फ्यू में रहेगा, मैं इसे मान्यता दूंगा और 22 मार्च को शाम 5 बजे अपने खिड़की, दरके, बालकनी और छत पर खड़े होकर ताली, घंटी और शंख बजाकर उन सबका सम्मान करूंगा जो निस्वार्थ कठिन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण सेवाओं को पूरा करने में कार्यरत हैं।’

    इससे पहले अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा था, ‘रात बेचैन थी। नींद नहीं आई और बेचैन था। सुरक्षित रखने के लिए आइसोलेशन.. चारों ओर की सुरक्षा और एहतियात के लिए आइसोलेशन के बारे में सोचकर व्याकुलता ने कब्जा कर लिया.. लेकिन बेचैन हूं, उनके लिए बेचैन हूं..’ शुक्रवार शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जनता कर्फ्यू की घोषणा की हैं।

    इस बीच कई कलाकारों ने भी लोगों से कोरोना वायरस से बचने की अपील की हैं। इसके लिए वह कई अंदाज में लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं। इस बीच फिल्म सिंगर कनिका कपूर को कोरोना हो गया है। वह कई पार्टियों में भी गई थीं। इसके चलते कई अन्य लोगों में इसका संक्रमण फैलने की गुंजाइश हैं। कोरोना वायरस अभी लाइलाज है और सावधानी में ही सुरक्षा हैं।

    इसके बचने के लिए लोगों को अन्य लोगों से दूर रहना चाहिए। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तुरंत फ़ैलता है। कनिका कपूर की पार्टी में वसुंधरा राजे और उनके बेटे भी थे। इसके चलते उन लोगों ने भी अपने आपको सबसे अलग कर लिया हैं।