Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chitrangada Singh Birthday: अल्ताफ राजा की एल्बम से मिली शोहरत, फिर इन फिल्मों से बनाई पहचान

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 12:11 AM (IST)

    चित्रांगदा सिंह 30 अगस्त को अपना 47वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद बॉलीवुड की कई फिल्मो में काम भी किय ...और पढ़ें

    Hero Image
    47वां बर्थडे मना रही हैं चित्रांगदा सिंह।

    नई दिल्ली, जेएनएन। चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में गिनी जाती हैं, जो लुक्स और टैलेंट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं। उम्र का 47वां पड़ाव छू रहीं चित्रांगदा का जन्म 30 अगस्त 1976 को जोधपुर में हुआ था।

    दिल्ली से बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाली चित्रांगदा बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह कई सारे म्यूजिक वीडियोज और विज्ञापनों में काम कर दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली चित्रांगदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दिलकश तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। आज हम आपको चित्रांगदा के जन्मदिन के मौके पर उनके प्रोफेशनल करियर से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे।

    अल्ताफ राजा के एल्बम से पहली बार मिला फेम

    दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से चित्रांगदा ने होम साइंस में अपना ग्रेजुएशन किया है। चित्रगंदा कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। इस दौरान उन्हें कई बड़े विज्ञापन मिले। वह साल 1998 में रिलीज हुआ अल्ताफ राजा की एल्बम का गाना 'तुम तो ठहरे परदेसी' से पहली बार लोगों की नजरों में आईं।

    इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

    चित्रगंदा ने साल 2005 में रिलीज हुई सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में वह केके मेनन और शाइनी आहूजा जैसे कलाकारों के साथ मुख्य किरदार में नजर आई थीं। इसके बाद चित्रगंदा ने साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म सॉरी भाई में मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ शरमन जोशी, शबाना आजमी और बमन ईरानी और जैसे कलाकार थे।

    चित्रांगदा ने इसके बाद एक बार फिर डायरेक्टर सुधीर मिश्रा के साथ काम किया। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का नाम ये साली जिंदगी था। साल 2011 में रिलीज हुई यह फिल्म चित्रांगदा के करियर कि बेस्ट फिल्मों में से एक रही।

    2011 में ही चित्रांगदा को अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म देसी ब्वॉयज में कास्ट किया गया। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दर्शको को खूब पसंद आई थी। इसके बाद चित्रांगदा ने इनकार, आई मी और हम और बॉब बिस्वास फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म इसी साल रिलीज हुई गैसलाइट थी।

    चित्रांगदा टीवी शो डीआईडी लिटिल मास्टर्स 4 में जज की कुर्सी भी संभाल चुकी हैं। फिल्म और टीवी के अलावा ओटीटी पर भी नजर आ चुकी हैं। वह साल 2022 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई बेव सीरीज मॉडर्न लव मुंबई में नजर आई थीं। चित्रांगदा फिल्म सूरमा से फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रख चुकी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Chitrangda Singh (@chitrangda)

    एक्ट्रेस ने साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। ज्योति और चित्रांगदा की शादीशुदा जिंदगी कुछ सालों तक तो ठीक चली, लेकिन फिर इनके रिश्ते में दरार पड़ गई। दोनों ने आपसी सहमति से साल 2014 में तलाक ले लिया।