Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhath Gana-Geet: छठ पर्व की रौनक बढ़ा देंगे शारदा सिन्हा और खेसारी लाल यादव के ये गाने, यहां देखें वीडियो

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:10 PM (IST)

    Chhath Gana-Geet छठ पूजा की धूमधाम शुरू हो चुकी है। छठ मैया की पूजापाठ में तमाम लोग जुटे हैं। ऐसे में कुछ गाने ऐसे हैं जिनके बिना यह पर्व अधूरा-सा लगत ...और पढ़ें

    Hero Image
    Chhath Gana-Geet: छठ पर्व की रौनक बढ़ा देंगे शारदा सिन्हा और खेसारी लाल यादव के ये गाने, यहां देखें वीडियो

    नई दिल्ली, जेएनएन। छठ पूजा का पावन त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस त्यौहार में गीत, गानों को भी खास महत्व है। भोजपुरी के छठ गीत त्यौहार की शोभा को बढ़ा देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कई गीतों के बारे में बता रहे हैं, जो आप त्यौहार के दौरान सुन सकते हैं और यह आपके फेस्टिव सीजदन को और भी मजेदार बना देगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार हमेशा की तरह शारदा सिन्हा के गाने काफी ट्रेंड कर रहे हैं और इसके अलावा खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के गाने भी लोग सुनना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इन सिंगर्स के भोजपुरी गाने लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्‍हा की आवाज में गाए एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें आप भी सुन सकते हैं और त्यौहार के लिए सेव भी कर सकते हैं।

    शारदा सिन्हा के गानों में कोसी के दीयना, बहंगी छूट जाई, पहिले पहिल छठी मइया जैसे गाने लगातार सुने जा रहे हैं। साथ ही कई गानों ने तो यू-ट्यूब ट्रेंड्स में अपनी जगह बना ली है। ऐसे में हम आपको उन गानों के वीडियो दे रहे हैं, जिससे कि आपको एक ही जगह छठ पूजा के गाने मिल सके और आप पूरे माहौल को छठमय बना सकें।