Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कम बजट में बड़ा धमाका: Chandrayaan-3 की लागत बार्बी, ओपेनहाइमर और Adipurush जैसी मेगाबजट फिल्मों से भी रही कम

    Chandrayaan-3 Landing भारत ने आखिरकार चंद्रमा की धरती पर आज कदम रख ही दिया। इस चंद्रयान मिशन की सफलता की लागत महज 615 करोड़ रुपये है। मिशन की लागत हाल में रिलीज तीन मूवी बार्बी ओपेनहाइमर और आदिपुरुष की लागत से भी कम है। भारत के वैज्ञानिकों ने देश भर में कम बजट में बड़ी सफलता का परचम लहरा दिया है।

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Thu, 24 Aug 2023 06:32 AM (IST)
    Hero Image
    कम बजट में बड़ा धमाका: Chandrayaan-3 की लागत बार्बी, ओपेनहाइमर और Adipurush जैसी मेगाबजट फिल्मों से भी रहा कम

    नई दिल्ली, आइएएनएस। भारत ने आखिरकार चंद्रमा की धरती पर आज कदम रख ही दिया। इस चंद्रयान मिशन की सफलता की लागत महज 615 करोड़ रुपये है। अगर इसे यूएस डॉलर में बदला जाए तो यह 75 करोड़ डॉलर होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्मों से भी कम लागत में रहा चंद्रयान-3 मिशन

    लेकिन शायद यह जानकर आपको हैरानी होगी कि इस मिशन की लागत हाल में रिलीज तीन मूवी बार्बी , ओपेनहाइमर और आदिपुरुष की लागत से भी कम है। भारत के वैज्ञानिकों ने कम बजट में बड़ी सफलता का परचम लहरा दिया है। यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म आदिपुरुष के बजट 700 करोड़ रुपये से सस्ती है।

    मौजूदा समय में दुनियाभर की बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही दो हॉलीवुड फिल्म ग्रेटा गेरविग की बार्बी का बजट 145 मिलियन डालर यानी करीब 1196 करोड़ रुपये और क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर के बजट 100 करोड़ डालर यानी करीब 825 करोड़ रुपये से भी चंद्रयान-3 मिशन कम है।

    चंद्रयान-3 किसी भी बोइंग विमान की औसत लिस्टेड प्राइस से भी सस्ता है।

    अंतरिक्ष यात्रा से प्रेरित फिल्म की बात करें तो 2015 में बनीं रिडले स्काट की मैट डेमन स्टारर द मार्शियन 106 करोड़ डॉलर यानी करीब 8,75 करोड़ रुपये में बनाई गई थी। चंद्रयान-3 किसी भी बोइंग विमान की औसत लिस्टेड प्राइस से भी सस्ता है। जिसके लिए एअर इंडिया ने हाल में आर्डर दिया है।

    इसमें 737 मैक्स की कीमत 128.25 करोड़ डालर यानी 1056 करोड़ रुपये प्रत्येक, 787-9 की कीमत 292.50 मिलियन डालर यानी करीब 2410 करोड़ रुपये और 777.9 की कीमत 442.20 मिलियन डालर यानी करीब 3648 करोड़ रुपये शामिल है। एअर इंडिया ने इनमें से 220 विमानों का आर्डर दिया है। जिन 250 एयरबस विमानों का सौदा तय किया गया है अगर उनकी कीमतों पर नजर डालें तो भी चंद्रयान-3 का बजट कम है।