विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति की मारपीट और धोखा, जेल में है भाई; मां बगलामुखी के चरणों में बिलखकर कर रोईं एक्ट्रेस

Published: Thu, 21 May 2026 04:30 PM (GMT+05:30)

15 साल की शादी टूटने के बाद भाई और बच्चों दोनों से बिछड़ी एक्ट्रेस हाल ही में मां बगलामुखी माता के मंदिर पहुंचीं। जहां देवी मां से दुआ मांगते हुए उनके आंसू नहीं रुके। 

मां बगलामुखी के मंदिर पहुंचीं सेलिना जेटली/ फोटो- Instagram

मां बगलामुखी के मंदिर पहुंचीं सेलिना जेटली/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के साथ फिल्म 'नो एंट्री' में काम करने वाली हीरोइन सेलिना जेटली इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ जहां वह अपने पति पीटर हाग से अलग होने के बाद उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ उनके भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली इस वक्त UAE की जेल में बंद हैं, जिन्हें वापस लाने के लिए एक्ट्रेस जद्दोजहद कर रही हैं। मुसीबतों से घिरी सेलिना जेटली हाल ही में एक प्रसिद्ध मंदिर पहुंची, जहां एक्ट्रेस अपने आंसू नहीं रोक सकीं।

मां बगलामुखी के मंदिर जाकर खूब रोईं सेलिना जेटली

सेलिना जेटली ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक्ट्रेस मां बगलामुखी के मंदिर में खड़ी हुई हैं और आरती हो रही है। इस दौरान वह एकटक मां की मूर्ति को निहार रही हैं और उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सेलिना जेटली ने कैप्शन में लिखा, "मां बगलामुखी के गर्भगृह में मैंने अपने भाई और बच्चों से दोबारा मिलन के लिए अपनी प्रार्थना दिव्य मां के चरणों में अर्पित कीं। मैं इस पवित्र पूजा को हर उस इंसान के साथ शेयर कर रही हूं, जो सुरक्षा, न्याय और अपने लोगों को घर लाने के लिए मां बगलामुखी का आशीर्वाद चाहते है।"

यह भी पढ़ें- Mother's Day: बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं Celina Jaitly, भारतीय कानून से की न्याय की मांग

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)

दोस्त के जरिए मिला 'मां बगलामुखी' के बारे में जानने का मौका

कुछ दिनों पहले सेलिना जेटली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की थी और लिखा था, "एक महीने पहले, मेरे शुभचिंतक और दोस्त हितेन की वजह से मां मेरी जिंदगी में आईं। मैं सारी जिंदगी देवी मां को पूजती आई हूं लेकिन मैं स्वीकार करना चाहूंगी कि मुझे 'दिव्य मां बगलामुखी' के बारे में बहुत कम जानकारी थी। उसके बाद वह मुझे हर जगह दिखाई देने लगीं। लोगों के माध्यम से, संकेतों से और अचानक बजने वाले मंत्रों ने मेरा ध्यान आकर्षित किया। ऐसे होने वाले संयोगों को मैंने बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया और महज चार महीनों के अंदर ही उन्होंने मुझे अपने पास बुला लिया।"

celina jetly

सोशल मीडिया पर फैंस ने बढ़ाई एक्ट्रेस की हिम्मत

सेलिना जेटली की इस मुश्किल घड़ी में सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी मजबूती से एक्ट्रेस के साथ खड़े रहे। एक यूजर ने लिखा, "आप मजबूत रहो। सेलिना जेटली आप अपने सभी दुखों को मां बगलामुखी के चरणों में समर्पित कर दो, जो सभी नकारात्मकता को दूर कर देती हैं। उनकी प्रेम की छाया, उनके दिव्य मार्गदर्शन में सब दुःख नष्ट हो जाएंगे। जब जीवन में शोर ज्यादा हो जाए, तो देवी हमें मौन रहने की सच्ची शक्ति सिखा देती हैं।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "हम भी यह दुआ मांगते हैं कि आपने जो भी प्रेयर की हैं मां वह जल्द ही पूरा कर दें।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "माता रानी आपको बच्चों और भाई से जल्द से जल्द मिलवा दें।"

यह भी पढ़ें- सेलिना जेटली से संपर्क नहीं करना चाहता उनका भाई, दिल्ली हाई कोर्ट ने बंद किया मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।