विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mother's Day: बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं Celina Jaitly, भारतीय कानून से की न्याय की मांग

Published: Sun, 10 May 2026 03:32 PM (GMT+05:30)

हाल ही में, मुंबई पुलिस ने क्रूरता, उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और शारीरिक शोषण के आरोपों के बाद पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज की है।

सेलिना जेटली ने मदर्स डे पर शेयर किया भावुक वीडियो

सेलिना जेटली ने मदर्स डे पर शेयर किया भावुक वीडियो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सेलिना जेटली इन दिनों अपने पति पीटर हाग से चल रहे तलाक के मामले और बच्चों की कस्टडी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच, आज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो और उसके साथ एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह इस समय अपने बच्चों से मिल या बात नहीं कर पा रही हैं, और उन्होंने बच्चों से अपनी दूरी और इस जुदाई से हो रहे दर्द के बारे में भी खुलकर बात की।

पड़ोसियों की मदद से निकली थीं चुपचाप

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने लिखा, 'मेरे पास इन वीडियो को शेयर करने के अलावा कोई और चारा नहीं है। जिस दिन मैंने अपनी गरिमा, अपने बच्चों और अपने भाई की रक्षा के लिए ऑस्ट्रिया छोड़ने का फैसला किया, उसी दिन मैंने अपने बच्चों को खो दिया। सुबह-सुबह, पड़ोसियों की मदद से, मैं चुपचाप उस जगह से निकल गई, जहां मैंने उत्पीड़न, अकेलापन, अपमान और डर का अनुभव किया था।

यह भी पढ़ें- दो फिल्में करके खुद को स्टार... नई एक्ट्रेसेज पर Ameesha Patel ने कसा तंज, PR पॉलिसी पर साधा निशाना

बच्चों से नहीं करने दी बात

उन्हंने आगे लिखा, 'क्योंकि मैंने भारत में अपने सिर पर एकमात्र छत अपना खुद का घर पाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की थी और क्योंकि मैंने मध्य पूर्व में हिरासत में लिए गए अपने भाई के लिए कानूनी मदद मांगी थी, इसलिए मेरे बच्चों को मुझसे बात करने से रोक दिया गया। संयुक्त कस्टडी की व्यवस्था और ऑस्ट्रियाई फैमिली कोर्ट के मौजूदा आदेशों के बावजूद, मुझे फिलहाल अपने 3 बच्चों से बात करने की अनुमति नहीं है'।


 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)

वह आगे लिखती हैं, 'मेरे बच्चों को एक अज्ञात जगह पर ले जाया गया है और मेरे पति तथा उनके पिता द्वारा उनका ब्रेनवाश किया जा रहा है, साथ ही उन्हें उनकी अपनी मां और उनके हिंदू धर्म के प्रति कट्टर बनाया जा रहा है। 2 हफ्ते पहले, ऑस्ट्रिया में मेरे तलाक की सुनवाई के दौरान, मैं अपने ही घर के बाहर खड़ी थी... पूरी तरह टूट चुकी... उस प्यार, समर्पण, त्याग और बिना शर्त देखभाल को याद करते हुए, जिसके साथ मैंने अपने परिवार को पाला था।

बच्चे की कब्र पर जाकर की प्रार्थना

उन्होंने आगे लिखा, 'अदालत के सामने दिए गए आश्वासनों के बावजूद, मेरे बच्चों को वापस नहीं लाया गया। एकमात्र बच्चा जिसे मैं अपनी गोद में ले पाई... वह मेरा दिवंगत फरिश्ता, शमशेर था। शादी के इन 15 सालों में मुझसे सब कुछ छीन लिया गया। आज, मेरे पास बस एक टूटा हुआ दिल बचा है... और मेरे गुजर चुके बेटे की कब्र के पास एक जगह, जहां बैठकर मैं रोती हूं, प्रार्थना करती हूं, और हिम्मत जुटाती हूं। मेरे लिए... यही ‘मदर्स डे’ है। लेकिन मैं मां महाललिता अंबिका, मां काली और मां दुर्गा की बेटी हूं। अब मैं अपने बच्चों, अपनी इज्जत, और सच्चाई व इंसाफ के लिए लड़ने के लिए भारत लौट रही हूं'।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)

 

मुंबई पुलिस ने पीटर हाग पर केस दर्ज किया

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ क्रूरता, उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और शारीरिक शोषण के आरोपों के बाद FIR दर्ज की है। ऑस्ट्रियाई नागरिक हाग पर एक्ट्रेस की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है। एक बड़े घटनाक्रम में, मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें- Mother's Day पर सनी देओल को आया मां प्रकाश कौर पर बेशुमार प्यार, दिल को छू जाएगा पोस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।