विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो फिल्में करके खुद को स्टार... नई एक्ट्रेसेज पर Ameesha Patel ने कसा तंज, PR पॉलिसी पर साधा निशाना

Published: Sun, 10 May 2026 01:35 PM (IST)

मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में बी टाउन की उन एक्ट्रेसेज पर निशाना साधा है, जो कुछ फिल्में करने के बाद खुद को स्टार समझती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. उभरती हुई अदाकाराओं पर अमीषा का तंज

  2. स्टारडम को लेकर अमीषा पटेल ने साधा निशाना

  3. पीआर पॉलिसी को लेकर अमीषा की दो टूक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री अमीषा पटेल ने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सालों बाद तीन दशक का लंबा सफर तय कर लेंगी। बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अमीषा ने हाल ही में सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इंडस्ट्री की उन नई अभिनेत्रियों पर निशाना साधा है, जो खुद को स्टार कहलवाती हैं।

अमीषा पटेल का ट्वीट

कहो ना... प्यार है और गदर फिल्मों की अभिनेत्री अमीषा पटेल अपने अभिनय के साथ-साथ बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं। अब अमीषा का गुस्सा सिनेमा जगत में अभिनेत्रियों द्वारा कराए जा रहे खुद के झूठे प्रचार पर फूटा है। उन्होंने इस मामले में हाल ही में एक के बाद एक एक्स पर किए कई पोस्ट में लिखा-

यह भी पढ़ें- 'उसे छोड़, वो तारा सिंह की अमानत है', जब बॉबी देओल पर भड़की भीड़, भाई सनी की 'सकीना' को गले लगाना पड़ा भारी!

ameeshapatel

खुद को सुपरस्टार तभी कहो जब आपने कोई ऐसा काम किया हो जिसने इतिहास रचा हो और बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया हो। तब तक स्वयं को सुपरस्टार कहने के लिए पीआर (प्रचार) गेम्स खेलना बंद करो। माफ करना, लेकिन यही कड़वी सच्चाई है।

बहुत सारी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने आज तक अपने करियर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं की है, वे अपने आप को स्टार कह रही हैं। साल में 2 एवरेज फिल्में करने और कुछ शूटिंग सेट पर जाने से आप स्टार नहीं बन जाते।

बॉक्स आफिस पर 200 करोड़ रुपये वाली फिल्में करने वाली अधिकांश अभिनेत्रियां अपनी पीआर टीमों को खुद को नंबर एक और नंबर दो कहलाने के लिए मोटा पैसा भुगतान कर रही हैं। यह 2026 है, न कि 2000। आज 100 करोड़ कुछ भी नहीं है।

गदर 3 को लेकर बोलीं अमीषा

इसके अलावा अमीषा पटेल ने उसी दिन अपने एक्स हैंडल पर सनी देओल स्टारर गदर 3 को लेकर भी ताजा अपडेट साझा किया और ट्वीट कर बताया- गदर 3 जरूर आएगी और जब आएगी। थिएटर में हंगामा मच जाएगा। दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से गदर जैसे ब्रांड के लिए बॉक्स आफिस पर 500 करोड़ बस कम से कम है। स्क्रिप्ट और भी बड़ी और धमाकेदार होगी।

यह भी पढ़ें- '500 करोड़ से कम नहीं...', बॉक्स ऑफिस पर 'तारा सिंह' का चलेगा ढाई किलो का हाथ, Gadar 3 पर 'सकीना' ने लगाई मुहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।