विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 साल पहले Ameesha Patel ने ठुकरा दी थी Salman Khan की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म, आज तक पछतावे में हैं एक्ट्रेस

Published: Sun, 26 Apr 2026 02:39 PM (IST)

अमीषा पटेल ने सलमान खान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ठुकरा दी थी जिसका उन्हें आज तक पछतावा है। हाल ही में उन्होंने इसका कारण बताया है।

अमीषा पटेल ने ठुकराई थी सलमान की फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

अमीषा पटेल ने ठुकराई थी सलमान की फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने एक साथ फिल्म 'ये है जलवा' में काम किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि अमीषा ने इस फिल्म से पहले सलमान की एक ब्लॉकबस्टर मूवी ठुकरा दी थी।

हाल ही में अमीषा पटेल ने खुलासा किया है कि उन्होंने सलमान खान की एक सुपरहिट फिल्म को ठुकरा दिया था जिसका पछतावा उन्हें आजतक है। वह कभी भी सलमान की फिल्म को मना नहीं करना चाहती थीं, लेकिन एक कारण की वजह से वह मूवी नहीं कर पाईं।

सलमान की फिल्म ठुकराने का अमीषा को पछतावा

सलमान खान की ये फिल्म कल्ट क्लासिक 'तेरे नाम' (Tere Naam) है। जी हां, अमीषा ने 'तेरे नाम' को रिजेक्ट की थी। भूमिका चावला से पहले अमीषा फिल्म की 'निर्जरा' बनने वाली थीं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा, "काश मैं मना नहीं करती लेकिन उस वक्त जब सलमान ने मुझे तेरे नाम ऑफर की थी सिर्फ गाने बन चुके थे और ये फिल्म का आइडिया और कहानी थी। और उन्होंने मुझे नरेट किया और गाने भी सुनाए। तब न डेट्स तय थी, न डायरेक्ट कौन करेगा, यह तय था। तो यह बस हवाओं में था।"

यह भी पढ़ें- 'सबसे प्यारा पल,' Ameesha Patel ने सलमान खान संग शेयर कीं पुरानी फोटो, साझा किया रोचक किस्सा

Ameesha Patel

अमीषा ने क्यों ठुकराई थी 'तेरे नाम'?

अमीषा पटेल ने बताया कि उन्होंने 'तेरे नाम' क्यों ठुकराई थी। उन्होंने बताया, "सलमान खान तेरे नाम को लेकर बहुत एक्साइटेड थे। लेकिन जब फाइनलाइज हुआ। सतीश कौशिक फिल्म को डायरेक्ट करने आए, तब तक मैं भी काफी बिजी थी। अगर समलान खान सेट डेट्स और सेट डायरेक्टर के साथ आते तो शायद ऐसा होता। क्योंकि मैं तेरे नाम जैसी फिल्म कभी मना नहीं करती और सलमान खान के साथ तो बिल्कुल नहीं।"

अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्में

अमीषा को आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था। जल्द ही वह 'गदर 3' और 'हमराज 2' में नजर आ सकती हैं। फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'पैसे के लिए काम नहीं...' बॉलीवुड को लेकर Ameesha Patel के भाई अश्मित की दो टूक