विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सबसे प्यारा पल,' Ameesha Patel ने सलमान खान संग शेयर कीं पुरानी फोटो, साझा किया रोचक किस्सा

Published: Sun, 29 Mar 2026 07:39 PM (GMT+05:30)

बी टाउन एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने सुपरस्टार सलमान खान संग अपनी थ्रोबैक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अमीषा पटेल और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अमीषा पटेल और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. सलमान संग अमीषा की अनसीन फोटोज

  2. एक्ट्रेस ने ताजा कीं पुरानी यादें

  3. इस मूवी में नजर आए सलमान और अमीषा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म कहो न प्यार है... से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री अमीषा पटेल को नहीं जानता। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं अमीषा ने हाल ही में कुछ थ्रोबैक फोटोज को शेयर किया है, जिनमें वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। 

इस दौरान अमीषा पटेल ने एक रोचक किस्सा भी साझा किया है और बताया है कि उनकी ये तस्वीरें किस समय के दौरान की हैं। 

सलमान संग अमीषा की थ्रोबैक फोटोज

अमीषा पटेल अपने प्रोफेशनल करियर के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसा ही कारनामा उन्होंने रविवार को दोहराया है, जब अमीषा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान संग अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में आप सलमान और अमीषा के अलावा इनके करीबी दोस्त एक साथ नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- 'एक्टर्स लेते हैं, इंस्टाग्रामर्स नहीं...' Dhurandhar 2 पर अमीषा पटेल की दो टूक, बॉलीवुड को लग सकती है मिर्ची?

ameeshapatel9_1774779498_3863451891296383024_2175728212

अमीषा ने इस इंस्टा पोस्ट में लिखा है- अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपना जन्मदिन मनाया था और ये उसके जश्न की एक पुरानी याद है। उस दौरान हम अपने वर्ल्ड टूर पर थे। सलमान खान के साथ केक काटने का सबसे प्यारा पल, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद प्यारे लग रहे थे। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

अमीषा पटेल के इस पोस्ट ये साफ होता है कि ये तस्वीरें उस दौरान ली गई थीं। जब वह सलमान खान के साथ एक वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट पर गई थीं। मालूम हो कि अमीषा और सलमान असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और अपने पुराने दोस्त को याद करते हुए अभिनेत्री ने इस पोस्ट को शेयर किया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर अब ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

इस फिल्म में साथ नजर आए सलमान और अमीषा

सलमान खान और अमीषा पटेल एक फिल्म में भी एक साथ काम कर चुके हैं, जिसका नाम ये है जलवा था। साल 2002 में इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि, कमर्शियल तौर ये है जलवा फ्लॉप रही थी, लेकिन सलमान और अमीषा के बीच ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था।

यह भी पढ़ें- Ameesha Patel ने धर्मेंद्र संग अपने रिश्ते पर की खुलकर बात, बोलीं- वो मुझे देओल परिवार की...