15 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी में Celina Jaitly, स्वामी विवेकानंद की परम शिष्या के किरदार में आएंगी नजर
सेलिना जेटली 15 साल बाद नेशनल अवॉर्ड विजेता राम कमल मुखर्जी की बायोपिक से एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। वह फिल्म में सिस्टर निवेदिता का किरदार निभाएंगी, जिसकी घोषणा उन्होंने अपनी निजी मुश्किलों के बीच की।
-1783182214545_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सेलिना जेटली (Celina Jaitely) 15 साल के लंबे ब्रेक के बाद एक्टिंग में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में अपनी निजी मुश्किलों की वजह से चर्चा में रहीं इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने कमबैक प्रोजेक्ट की घोषणा की है।
सेलिना, नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर राम कमल मुखर्जी की आने वाली बायोपिक में सिस्टर निवेदिता का किरदार निभाती नजर आएंगी।
पर्सनल लाइफ में भी बहुत कुछ झेल रही हैं एक्ट्रेस
यह घोषणा सेलिना ने एक ऐसे समय में की है जब वो खुद अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस अभी तलाक और बच्चों की कस्टडी के मामले में उलझी हुई हैं। वह अपने भाई, रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली को भारत वापस लाने के लिए भी संघर्ष कर रही हैं। वह अभी UAE में हिरासत में हैं।
यह भी पढ़ें- Mother's Day: बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं Celina Jaitly, भारतीय कानून से की न्याय की मांग
सेलिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फ़िल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया और बताया कि वह सिस्टर निवेदिता का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म को अरित्र दास और सर्बानी मुखर्जी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
View this post on Instagram
सेलिना ने शेयर किया पोस्ट
पहला लुक शेयर करते हुए सेलिना ने लिखा, "सिस्टर निवेदिता – एक कहावत है कि मां काली आपको बर्बाद करने के लिए नहीं तोड़तीं। वह आपको इसलिए तोड़ती हैं ताकि सब कुछ झूठा हट जाए, और जो बचे वह आपका सबसे मजबूत और असली रूप हो। इस पल तक पहुंचने के लिए मुझे बहुत मुश्किलों से गुजरना पड़ा। आज, मैं अपने दोस्त और नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर राम कमल मुखर्जी की बेहतरीन फिल्म के साथ स्क्रीन पर वापसी कर रही हूं। इसे अरित्र दास और सर्बानी मुखर्जी ने प्रोड्यूस किया है और इसमें मैं इतिहास की सबसे असाधारण महिलाओं में से एक, सिस्टर 'निवेदिता' का किरदार निभा रही हूं।"
View this post on Instagram
सिस्टर निवेदिता से मिलती है जर्नी
अपनी पोस्ट में सेलिना ने सिस्टर निवेदिता के जीवन के बारे में भी बात की और कहा कि उनकी जर्नी सिस्टर निवेदित से काफी मिलती जुलती है। एक्ट्रेस ने बताया कि सिस्टर निवेदिता की तरह ही, वह भी यूरोप में कई साल बिताने के बाद भारत लौटीं आराम की तलाश में नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी को फिर से बनाने और अपने जीवन का मकसद खोजने के लिए।
यह भी पढ़ें- पति की मारपीट और धोखा, जेल में है भाई; मां बगलामुखी के चरणों में बिलखकर कर रोईं एक्ट्रेस