कनिका कपूर, जोया मोरानी, पूरब कोहली जैसे सेलेब्स को हुआ कोरोना, देखें पूरी लिस्ट
Celebs list who Tested Positive For Coronavirus कोरोना की बॉलीवुड में शुरुआत गायिका कनिका कपूर से हुई।
नई दिल्ली, जेएनएनl यहां उन सभी बॉलीवुड सेलेब्स की सूची दी गई हैl जो दुनिया भर में चल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के चपेट में आ गए थेl COVID-19 महामारी ने पूरी दुनिया को भय और अनिश्चितता से जकड़ रखा हैl लॉकडाउन लगाने वाले देशों में एक ठहराव आ गया है और सभी को इस बिमारी से सुरक्षित रहने के लिए सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए कहां जा रहा है।
एंटरटेनमेंट की दुनिया के कई सेलेब्स या उनके करीबी लोगों को भी कोरोना हो गया हैं। इसकी शुरुआत गायिका कनिका कपूर से हुई। इसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी हलचल मच गई। COVID-19 के लक्षणों के बाद भी ब्रिटेन से भारत ओर भी उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव किया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। अब वह कोरोना वायरस से ठीक हो गई है और लखनऊ में अपने माता-पिता के साथ है।
View this post on Instagram
कनिका कपूर के बाद अभिनेत्री जोया मोरानी का टेस्ट पॉजिटिव आया था, उन्होंने अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर इसकी घोषणा की और अपने प्रशंसकों को अपनी स्वास्थ्य अपडेट देती रही, उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था। उनके साथ उनकी बहन शाजा मोरानी और पिता-निर्माता करीम मोरानी का भी इलाज किया गया। तब से तीनों ठीक हो गए हैं और जोया ने अन्य COVID-19 रोगियों के लिए अपना रक्त प्लाज्मा भी दान किया है।
View this post on Instagram
अभिनेता फ्रेडी दारूवाला के पिता का भी COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया हैंl फ्रेडी यह भी आश्वासन दिया कि उनके पिता अपने बंगले में सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। इसके बाद प्रशनम अभिनेता सत्यजीत दुबे हैंl उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के पॉजिटिव टेस्ट होने की बात बताई। उनकी मां इस समय मुंबई के नानावती अस्पताल में हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
View this post on Instagram
Current state!! . . . . . . . . . . . #lockdown #lockdown4 #baharjanahai
पूरब कोहली, जो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ लंदन में हैं, ने भी कोरोना से संक्रमित होने की घोषणा की। द रॉक ऑन एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थीं। इनके अलावा अभिनेत्री जान्हवी कपूर और आभूषण डिजाइनर फराह खान अली के नौकरों का भी COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। इनके परिवारों में से कोई भी कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।