Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Celebrity Weddings in 2023: इस वर्ष अब तक कर चुके हैं कई कलाकार शादी, सिद्धार्थ-कियारा जैसे नाम शामिल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 10:01 PM (IST)

    Celebrity Weddings in 2023 2023 के पहले 6 महिनों में कई कलाकारों ने शादी की है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शामिल है। वहीं हार्दिक पांड्या और नताशा ने भी शादी की थी। सभी की फोटोज वायरल हुई थी।

    Hero Image
    Celebrity Weddings in 2023, Sidharth Malhotra Kiara Advani

    Celebrity Weddings in 2023: 2023 में कई कलाकार अब तक शादी कर चुके हैं। बॉलीवुड में जब कभी भी शादी होती है तो सभी की नजरें इनसे जुड़ी अपडेट पर होती हैं। शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल होती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलाकारों की शादी में किस चीज पर चर्चा हुई है?

    कलाकारों की शादी में उनके वेन्यूज से लेकर कपड़े तक की चर्चा हुई है। कई लोगों ने प्राइवेट में शादी की है। वहीं, कई कलाकारों ने अपनी शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी। पिछले 6 महीनों में बॉलीवुड के कई कलाकार शादी कर चुके हैं।

    हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक 

    नताशा स्टैनकोविक और हार्दिक पांड्या ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर उदयपुर में शादी की। इस अवसर पर दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे।

    मसाबा गुप्ता और सत्यदेव मिश्रा 

    फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और सत्यदेव मिश्रा ने 27 जनवरी को कोर्ट में शादी की थी। इसमें उनके परिवार और दोस्तों ने भाग लिया था। दोनों ने अपने रोमांस को छुपा कर रखा था। दोनों ने शादी के बाद कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी।

    केएल राहुल और आथिया शेट्टी

    23 जनवरी को केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने शादी की थी। दोनों ने सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित घर में शादी की थी। इस शादी में कई कलाकारों और क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों ने भाग लिया था। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सुनील शेट्टी पत्रकारों को मिठाई बांटते भी नजर आए थे। 

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यागढ़ में शादी की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था। हालांकि, शादी के बाद दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है और इन्हें फैंस में भी काफी पसंद किया था। 

    स्वरा भास्कर और फहद अहमद

    बॉलीवुड एक्टर स्वरा भास्कर ने फहद अहमद से शादी कर ली है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी को शादी की जानकारी दी थी।

    वहीं, अभी और भी कई कलाकार इस वर्ष शादी कर सकते है। कलाकारों की शादी को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। वहीं, कलाकारों के लिए भी यह किसी उत्सव से कम नहीं होता है।