Move to Jagran APP

प्रियंका-निक तस्वीरें: रस्मेदारी, सगाई का ऐलान, रात तक आते रहे मेहमान

निक ने लंदन में प्रियंका के बर्थडे पर सवाल किया था - विल यू मैरी मी, जवाब हां में मिला और अब शादी की डेट का इंतज़ार है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 10:09 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 11:50 AM (IST)
प्रियंका-निक तस्वीरें: रस्मेदारी, सगाई का ऐलान, रात तक आते रहे मेहमान
प्रियंका-निक तस्वीरें: रस्मेदारी, सगाई का ऐलान, रात तक आते रहे मेहमान

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मिसेज़ जोनास कहलाएंगी। शनिवार को मुंबई में प्रियंका और निक जोनास ने अपने परिवार की मौजूदगी में रोका किया। दिन में पूजा-पाठ हुआ। रात तक मेहमानों के आने का सिलसिला भी जारी रहा।

loksabha election banner

हाल के दो महीने में प्रियंका और निक की बढ़ती नज़दीकियों के बाद से इस तरह की चर्चा तेज़ थी कि दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रियंका का निक को अपने घर ले कर आना , अपने ऊँगली की अंगूठी को छिपाना, सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ देना सहित ऐसे कई किस्से रहे जिसके कारण प्रियंका के निजी जीवन को लेकर होने वाले फैसले के पुष्टि होती जा रही थी।

शुक्रवार को जब निक के पैरेंट्स डेनिस और केविन मुंबई आये तो हलचल तेज़ हुई और फिर शनिवार को सुबह प्रियंका के घर में पूजा रखी गई। सब शामिल हुए। रोका की सेरेमनी हुई।

प्रियंका और निक ने भावी पति-पत्नी वाले पोज़ में फोटो भी खिचवाई। निक ने लंदन में प्रियंका के बर्थडे पर सवाल किया था - 'विल यू मैरी मी', जवाब हां में मिला और अब शादी की डेट का इंतज़ार है। वैसे प्रियंका और निक के इस 'इंगेजमेंट' के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा रहा।

रात तक सेलेब्स प्रियंका को पर्सनली मिल कर बधाई देते देते रहे। मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ आये। आलिया भट्ट भी पहुंची। बधाई दी। सेल्फी भी ली।

संजय लीला भंसाली भी बाजीराव मस्तानी की अपनी काशीबाई यानि प्रियंका को विश करने उनके घर गए

और विशाल भारद्वाज भी, जिनकी सात खून माफ़ में प्रियंका ने छह रोल निभाए थे।

बधाई देने वालों में कज़िन परिणीति सुबह-शाम मौजूद थीं और सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा आये थे।

इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा, नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने भी शादी की।

नेक्स्ट - रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की चर्चा है। फैंस को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक ये भी सगाई या शादी कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: अगर मान गए होते बाहुबली प्रभास, तो पद्मावत में होता ही नहीं ये स्टार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.