Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Case Toh Banta Hai: अतरंगी केस में फंसे पंकज त्रिपाठी, कालीन भाइया ने यूं किया अपना बचाव

    Case Toh Banta Hai पंकज त्रिपाठी जल्द ही कोर्ट रूम ड्रामा शो में नजर आने वाले हैं। जहां वो कई अतरंगी इल्जामों पर अपना पक्ष रखते हुए सफाई दे रहे हैं। केस तो बनता है का ये एपिसोड अमेजन मिनीटीवी पर स्ट्रीम होगा।

    By Nitin YadavEdited By: Updated: Wed, 14 Sep 2022 07:50 PM (IST)
    Hero Image
    Case Toh Banta Hai Pankaj Tripathi trapped in Atrangi case.

     नई दिल्ली, जेएनएन।Case Toh Banta Hai: अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी जबरदस्त चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती हुए दिखाई दे रही हैं, क्योंकि पंकज त्रिपाठी जल्द ही कोर्ट रूम शो केस तो बनाता है के आगामी एपिसोड में नजर आने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके इस शो के एपिसोड का मेकर्स ने बुधवार को प्रोमो रिलीज कर दिया है, जहां अभिनेता पर कई अतरंगी इल्जाम का सामना करते हुए दिख रहे हैं और अभिनेता मिर्जापुर के कालीन भाइया के अंदाज में अपना पक्ष रखते हुए नजर आ रहे हैं। 

    अलग है शो का कॉन्सेप्ट

    इस शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि गोपाल दत अभिनेता पर आरोप लगा रहे हैं कि पंकज त्रिपाठी की वजह से उनकी शादी नहीं हो रही है। वो कहते हैं, मेरी शादी नहीं हो पा रही है क्योंकि वासेपुर में इन्होंने इतनी हिंसा फैलाई है कि हर सिंगल लड़की ने घर के बाहर ताख्तियां लगा दी हैं, जिसमें लिखा ओह पुरुष तू कल भी मत आना।

    यहां देखें प्रोमों

    यूं किया बचाव

    शो के बारे में बात करते हुए पकंज त्रिपाठी ने कहा, कालीन भाइया अदालत पहुंच गए हैं और आप अतरंगी हंसी के बारे में चिंता मत कीजिए, हम इसका प्रबंधन करते हैं। इस शो का बहुत ही शानदार कॉन्सेप्ट है, मुझे ये शो इसी वजह से पसंद है, क्योंकि मुख्यधारा में ऐसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं है। अब देखिए कैसे हम इन अतरंगी इल्जामों को घुमाते हैं।

    ये सेलेब्स आ चुके हैं नजर

    आपको बता दें, इस शो में पंकज त्रिपाठी से पहले सारा अली खान, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, अनन्या पांडे और सोनाक्षी सिन्हा, अनिल कपूर, करण जौहर, करीना कपूर, रोहित शेट्टी और वरुण धवन से लेकर संजय दत्त जैसे सुपरस्टार्स नजर आ चुके हैं। कॉमेडी शो केस तो बनता है का ये एपिसोड अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम होगा।