Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Call Karen Kya: अक्षरा सिंह का गाना 'कॉल करें क्या' यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, देखा गया करोड़ों बार से ज्यादा

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 20 Feb 2020 05:02 PM (IST)

    Call Karen Kya अक्षरा जल्द ही शुभ घड़ी आयो से भोजपुरी फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगी। फिल्म शुभ घड़ी आयो की शूटिंग पूरी हो गई है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Call Karen Kya: अक्षरा सिंह का गाना 'कॉल करें क्या' यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, देखा गया करोड़ों बार से ज्यादा

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी​ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह टॉप इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। अक्षरा सिंह ने अबतक कई हिट फिल्म दी हैं। अक्षरा सिंह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आएदिन अक्षरा अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। यही नहीं अक्षरा टिकटॉक पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। बता दें कि हाल में अक्षरा का एक नय गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को को अबतक करोड़ों बार सुना जा चुका है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का ये नया गना 'कॉल करें क्या' है। ये गाना यूट्यूय पर महज 7 फरवरी को रिलीज हुआ है। अब तक इसे करोड़ोंं बार देखा जा चुका है। दरअसल, 'कॉल करें क्या' अक्षरा का टिकटॉक स्पेशल सांग हैं। 'कॉल करें क्या' को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह बेहद ही मासूम लग रही हैं। बता दें कि गाने में उनका अंदाज काफी अलग दिखाई दे रहा है। 

    'कॉल करें क्या' गाने को आशीष वर्मा ने लिखा है और इसके संगीतकार भी आशीष वर्मा ही हैं। वहीं इसके निर्देशक आशीष यादव हैं, जबकि कोरियोग्राफर मनोज कुमार गुप्ता हैं। बता दें कि अक्षरा जल्द ही 'शुभ घड़ी आयो' से भोजपुरी फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगी। फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' की शूटिंग पूरी हो गई है, और अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह और कल्लू की जोड़ी नजर आएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षरा ने भोपुरी सिनेमा के अगभग सभी हिट स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है। उनके काम को काफी पसंद किया जाता है। वहीं दर्शक उनकी जोड़ी को सबसे ज्यदा पवन सिहं के साथे देखना पसंद करते हैं। अक्षरा अपनी आने वाली फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।