Brahmastra Song: जल्द रिलीज होग ‘ब्रह्मास्त्र’ का तीसरा गाना ‘डांस का भूत’, दिखेगा रणबीर का अलग अवतार
Brahmastra Third Song रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब फिल्म के तीसरे सॉन्ग की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। बताया जा रहा है कि ये गाना गुरूवार यानी 25 अगस्त को रिलीज होगा।

नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते कई महीनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर जानकारी सामने आ रही हैं, जिमसें बताया जा रहा है कि केसरिया, देवा-देवा को मिली शानदार सफलता के बाद अब फिल्म की तीसरा गाना डांस का भूत जल्द ही रिलीज होने वाला है।
इस गाने की रिलीज के बारे में जानकारी धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। रणबीर कपूर डांस स्टेप्स करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही उनके साथ पोस्टर में भारी भीड़ भी डांस स्टेप करती हुई नजर आ रही है। इस सॉन्ग के बारे में जानकारी साझा करते हुए धर्मा प्रोडक्शन में लिखा, देखेगा जमाना हमारी सूफियाना सी पार्टियां। कल आने वाले डांस का भूत सॉन्ग की धुन पर झूमने के लिए तैयार हो जाइए।
लीक हुई फिल्म की कहानी
हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाहें थी कि ब्रह्मास्त्र की कहानी लीक होगी है। मीडिया में चल रही खबरों की माने तो फिल्म में मौनी रॉय असली विलेन नहीं है, बल्कि फिल्म में कोई खलनायिका है। तो वो हैं ईशा यानी आलिया भट्ट है। इसके साथ ही लोगों का कहना है कि आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के लिए एक हनीट्रॉप हैं, जोकि शिवा के सहारे बाकी सारे अस्त्रों तक पहुंचेगी। कहानी के बारे में कयास ये भी लगाया जा रहा है कि आलिया भट्ट खुद भी एक अस्त्र हैं।
ब्रह्मास्त्र की कहानी
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये सुपरनेचुरल साई-फाई फिल्म की कहानी सुपरपावर शिवा के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर सुपरपावर शिवा के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं, जबकि आलिया भट्ट ईशा की भूमिका में नजर आने वाली हैं। दिलचस्प बात ये है कि, ब्रह्मास्त्र के पहले भाग में रणबीर कपूर ने शिव का किरदार निभा रहे हैं। जबकि आलिया भट्ट ईशा का किरदार निभा रही हैं। जो महादेव और पार्वती के ही दूसरे नाम हैं।
सितंबर में रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों दस्तक देगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।