Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranbir Kapoor in Brahmastra: कोई 4 तो कोई 13 साल बाद बड़े पर्दे पर कर रहा वापसी, इन कलाकारों का 2022 में खत्म हो रहा वनवास

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jun 2022 01:53 PM (IST)

    रणबीर कपूर चार साल बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतने को तैयार हैं। इस फिल्म से रणबीर 4 साल बाद बड़े परदे पर दिखेंगे। रणबीर कपूर के अलावा कई और बड़े सितारे हैं जो लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं।

    Hero Image
    brahmastra actor ranbir kapoor shilpa shetty aamir khan and hrithik roshan these star back in cinema. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को देखते ही देखते 6 लाख 54 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग रणबीर कपूर इस सुपर नैचुरल फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म संजू के बाद लगभग 4 साल तक बिग स्क्रीन से गायब रहें। हालांकि रणबीर कपूर बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे एक्टर नहीं है जो लंबे गैप के बाद सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। उनके अलावा भी कई ऐसे सुपरस्टार्स है जो कई सालों से स्क्रीन से दूर रहने के बाद अब शानदार वापसी के लिए तैयार हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी (निकम्मा)

    शिल्पा शेट्टी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। शिल्पा शेट्टी 13 साल के बाद बिग स्क्रीन पर शब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' के साथ अपनी शानदार वापसी करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। उनकी फिल्म इसी महीने 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। शिल्पा शेट्टी साल 2007 में रिलीज हुई बॉबी देओल और सनी देओल स्टारर फिल्म 'अपने' में अहम भूमिका में दिखाई दी थीं, इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में स्पेशल अपीरियंस किया, लेकिन अब वह 'निकम्मा' में 13 साल के बाद फुल फ्लेड्ज रोल में दिखाई देंगी।

    आमिर खान (लाल सिंह चड्ढा)

    आमिर खान अपनी फिल्मों में परफेक्ट किरदार निभाने के लिए बहुत ही मशहूर हैं। वह साल में एक फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देते हैं। हालांकि आमिर खान की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बुरी तरह से पिट गई थी। जिसके बाद आमिर खान अब 4 साल के बाद अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ बिलकुल तैयार हैं और फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है, जिसे मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    ऋतिक रोशन( विक्रम वेधा)

    बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन भी 3 साल तक बड़े परदे से दूर रहे। उनकी लास्ट फिल्म यशराज के बैनर तले बनी फिल्म 'वॉर' है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक और टाइगर की जोड़ी नजर आए थे। इसके बाद अब साल 2022 में ऋतिक रोशन फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह सैफ अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग ऋतिक रोशन ने हाल ही में पूरी की है। फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    करीना कपूर खान(लाल सिंह चड्ढा)

    करीना कपूर खान जब-जब स्क्रीन पर आती हैं तो अपने फैंस का दिल चुरा लेती हैं। लेकिन पिछले 2 वर्षों से उनके फैंस ने उन्हें बिग स्क्रीन पर नहीं देखा है। साल 2020 में करीना कपूर खान इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई दी थीं। अब दो साल के बाद 2022 में करीना आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में बिग स्क्रीन पर दिखाई देंगी।

    वरुण धवन(जुग-जुग जियो)

    कभी एक साल में दो-दो, तीन-तीन फिल्में करने वाले अभिनेता वरुण धवन भी दो साल तक बड़े परदे पर नहीं दिखाई दिए। उन्होंने साल 2020 में रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में काम किया था। जिसके बाद अब वह साल 2022 में करण जौहर के निर्देशन में बनी फैमिली ड्रामा फिल्म 'जुग-जुग जियो में नजर आएंगे। ये फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में वरुण के साथ पहली बार कियारा का रोमांस फैंस को देखने को मिलेगा।

    comedy show banner