विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म झलकी में कैलाश सत्यार्थी बने बोमन इरानी ने कहा- 'मेरे लिए सौभाग्य की बात'

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Wed, 20 Nov 2019 11:08 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 11:09 PM (IST)

Boman Irani As Kailash Satyarthi बोमन इरानी ने कहा कि किसी भी फिल्म को करने से पहले कुल 50 प्रश्न पूछते हैंl

फिल्म झलकी में कैलाश सत्यार्थी बने बोमन इरानी ने कहा- 'मेरे लिए सौभाग्य की बात'
फिल्म झलकी में कैलाश सत्यार्थी बने बोमन इरानी ने कहा- 'मेरे लिए सौभाग्य की बात'

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म झलकी में नोबल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी की भूमिका निभाने वाले बोमन इरानी ने कहा कि इस फिल्म में कैलाश सत्यार्थी बनने के लिए एक भी सवाल नहीं पूछेl अन्यथा वह किसी भी फिल्म को करने से पहले कुल 50 प्रश्न पूछते हैंl

इस बारे में बताते हुए बोमन इरानी ने कहा, ‘मैं आमतौर पर फिल्म स्वीकार करने से पहले 50 सवाल पूछता हूं। झलकी के लिए मैंने सिर्फ निर्देशक ब्रह्मानंद एस सिंह को बताया कि मैं फिल्म में काम करना चाहता हूं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरी भूमिका कितनी बड़ी या छोटी हैं। पर्दे पर नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी जी की भूमिका निभाना एक सौभाग्य की बात है।'

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Even after 70yrs of independence, our kids r still struggling for freedom.......Watch #Jhalki Movie…. It’s all about Love, Courage, Hope, Self-belief & Triumph. I support #Jhalki. #IAmWithJhalki #jhalki @annandchavan @brahmanandsingh @bomanirani @divyadutta25

A post shared by Boxer Manoj Kumar (@boxermanojkumar) on

बोमन इरानी ने आगे यह भी कहा, 'फिल्म मनोरंजक है और पूरी दुनिया के लिए एक शानदार संदेश देती है। यह मेरे लिए एक बड़ी जीत के समान होगी भले ही वह आबादी के सिर्फ एक प्रतिशत को ही मिले। यह भी एक जीत के समान होगी कि कुछ लोगों को पता चले कि देश में एक महान व्यक्ति है जिसे दुनिया जानती है लेकिन हम नहीं जानते।'

इस मौके पर बोमन इरानी ने फिल्म निर्देशक ब्रह्मानंद सिंह की भी जमकर तारीफ़ कीl उन्होंने कहा, 'ब्रह्मानंद और तन्वी के साथ काम करना अद्भुत है। वह टेंशन में भी अपने को शांत रखता है, वह हमेशा मुस्कुराता रहता है और उसका जुनून देखा जा सकता है।’ ब्रह्मानंद सिंह को संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी में आरईएक्स-कर्मवीर-चक्र पुरस्कारों के लिए भी नामांकित किया गया है।

फिल्म में झलकी अपने सात साल के भाई की तलाश में निकली हैl यह एक नौ वर्षीय स्ट्रीट-स्मार्ट लड़की की एक दिल दहला देने वाली लेकिन प्रेरणादायक कहानी है, जो बंधुआ बाल-श्रम के भंवर में फंस गई। इस फिल्म में गोविंद नामदेव, तनिष्ठा चटर्जी, संजय सूरी, दिव्या दत्ता और अखिलेंद्र मिश्रा की भी अहम भूमिका हैंl सभी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैंl