Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान ब्रेसलेट से करते हैं खुद को प्रोटेक्ट, काला धागा पहन निकलते हैं रणवीर सिंह, अजीब है सितारों की ये विश्वास

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 05:58 PM (IST)

    अंधविश्वास को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं। कोई इसे आस्था मान कर इस पर गहरा विश्वास रखता है तो कोई इसे बेकार की बात मान केवल मेनहत और सितारों के साथ पर यकीन रखता है। हालांकिस दुनिया में टोना-टोटका या फिर किसी भी तरह के अंधविश्वास पर विश्वास करने वालों की कमी नहीं है। वहीं बॉलीवुड भी इस मामले में पीछे नहीं है।

    Hero Image
    ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह. फोटो क्रेडिट- जागरण

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Celebrities Believe In Superstition: आस्था और विश्वास बेहद निजी होते हैं। एक का विश्वास दूसरे के लिए अंधविश्वास हो सकता है। सफलता पाने के लिए लोग कई बार ऐसे काम करने लगते हैं, जिसे देखकर हैरानी होती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इससे अछूते नहीं हैं। यहां सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने शिखर तक पहुंचने या किसी अन्य कारण से ऐसे रास्तों का सहारा लिया है, जो कुछ लोगों की नजर में अंधविश्वास हो सकता। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में।

    अमिताभ बच्चन

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को आपने कई अंगूठी पहने देखा होगा। वह सैफायर की अंगूठी पहनते हैं। ऐसा उन्होंने तब से शुरू किया था, जब कंपनी ABCL बैंक करप्ट हो गई थी और आमिताभ आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। इसके अलावा बिग बी कभी क्रिकेट मैच लाइव नहीं देखते हैं। उनका मानना है कि जब भी उन्होंने ऐसा किया है, टीम हार गई है। बिग बी अपने सफेद रंग की फ्रेंच कट दाढ़ी भी कभी नहीं कटवाते। कहा जाता है कि यह भी उनके विश्वास से जुड़ी है।

    सलमान खान

    सलमान खान को हमेशा फिरोजी रंग के नग वाला ब्रेसलेट पहने देखा गया है। यह वो ब्रेसलेट है, जो पहले सलीम खान पहनते थे और जब सलमान फिल्म इंडस्ट्री में आए तो ऐसा ही उन्होंने उन्हें बनवा कर दिया। इसका पत्थर फिरोजा कहलता है और ये नेगेटिविटी को खत्म करता है।

    शाह रुख खान

    बॉलीवुड के 'बादशाह' शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) 555 नंबर को लकी मानते हैं। उनकी गाड़ी के नंबर से लेकर मोबाइल नंबर तक में 555 शामिल है। यह न्यूमरोलॉजी नंबर है, जिस पर किंग खान बहुत भरोसा करते हैं। 

    बिपाशा बसु

    बंगाली बाला बिपाशा बसु हर शनिवार को नींबू-मिर्ची खरीदती हैं। इसे वह अपने घर और कार के बाहर इसे बांधती हैं। 

    रणवीर सिंह

    कई तस्वीरों में रणवीर सिंह के दाएं पैर में काला धागा बंधा देखा गया है। यह धागा बुरी नजर से बचाने के लिए बांधा जाता है।

    शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी क्रिकेट की फैन हैं और उनके पास अपनी क्रिकेट टीम भी है। जब भी वो क्रिकेट ग्राउंड पर होती हैं, तो अपनी कलाई पर दो घड़ियां पहनती हैं। इतना ही नहीं, जब दूसरी टीम बैटिंग कर रही होती है, तो वह पैरों को क्रॉस कर लेती हैं और जब खुद की टीम बैटिंग कर रही होती है, तो अपने पैरों को खोल देती हैं।

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार के बारे में मशहूर है कि जब उनकी नई फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो वो देश से बाहर चले जाते हैं। हालांकि, कुछ मौकों पर अक्षय को देश में भी देखा गया है। 

    ऋतिक रोशन

    ऋतिक रोशन गहरे अंधविश्वासी तो नहीं हैं, लेकिन उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि वह दही-शक्कर के बिना घर से नहीं निकलते। अगर वह बिना इसके निकलें, तो उन्हें लगता है कि आज उनका दिन अच्छा नहीं जाएगा।

    एकता कपूर

    एकता कपूर अपने लुक्स के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। उनके लुक्स का खास हिस्सा उनकी अंगुलियों में सजी ढेर सारी अंगूठियां भी हैं, जिनमें विभन्न नग लगे रहते हैं। एकता K अक्षर के लिए भी जानी जाती हैं। उनके अधिकतर धारावाहिकों के नाम इसी लेटर से शुरू होते हैं। एकता इसे अपने लिए लकी मानती हैं। 

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी फिल्म रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाती हैं। इससे वह भगवान का आशीर्वाद भी ले लेती हैं। दरअसल, दीपिका का मानना है कि ऐसा करने से उनकी फिल्म फ्लॉप नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें: 10 साल के रिलेशन के बाद Taapsee Pannu करने जा रहीं शादी, जानें कौन हैं उनके होने वाले पति मैथियास बो