Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tinku Jiya Song: ‘टिंकू जिया’ गाने के भोजपुरी वर्जन ने मचाया धमाल, स्नेह उपाध्याय के ठुमकों ने लगाया तड़का

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 13 Jun 2023 11:25 AM (IST)

    ‘टिंकू जिया’ के ओरिजिनल ट्रैक को ममता शर्मा और जावेद अली ने गाया है। लिरिक्स अन्नू मालिक का है जबकि रीक्रीएट भोजपुरी गाने को अंकुश–राजा और स्नेह उपाध्याय ने गाया है। गाने के म्यूजिक वीडिओ में भी अंकुश – राजा और स्नेह उपाध्याय की जोड़ी धमाल मचा रही है।

    Hero Image
    Bollywood Song Tinku Jia Bhojpuri Version Release Sneh Upadhyay And Ankush Raja

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2011 में आई धर्मेन्द्र और बॉबी देओल की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'यमला पगला दीवाना' का गाना ‘टिंकू जिया’ लोगों के जुबान पर ऐसा चढ़ा की अभी तक नहीं उतरा। इस गाने को खूब पसंद किया गया था। ऐसे में अब इस गाने को भोजपुरी में रीक्रिएट किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इस गाने को भोजपुरी में युवा सुपर स्टार अंकुश – राजा और भोजपुरी सिंगर स्नेह उपाध्याय ने अपनी खूबसूरत आवाज दी। इनकी आवाज और ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री ने धमाल मचा दिया है। गाने को भोजपुरी वर्जन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाने के भोजपुरी वर्जन ने किया धमाल

    भोजपुरी वर्जन ‘टिंकू जिया’ गाने को लेकर अंकुश – राजा ने कहा,  'एक सुपर हिट गाने को रीक्रिएट करना आसान नहीं होता है। लेकिन फिर भी हमने एक कोशिश की है कि यह गाना सबों को पसंद आए। यह गाना मशहूर म्यूजिक चैनल टी – सीरीज हमार भोजपुरी से रिलीज हुआ है। मैं सबों से अपील करूंगा कि आप हमारे इस गाने को प्यार और आशीर्वाद दें।' उन्होंने आगे कहा कि कभी सोचा नहीं था कि जिस गाने को बड़े चाव से एक श्रोता की तरह सुना करते थे, उसको रीक्रीएट करने का अवसर मिला। टी – सीरीज हमार भोजपुरी का इसके लिए आभार।

    ओरिजिनल ट्रैक के लिरिक्स अन्नू मालिक का है

    गाना ‘टिंकू जिया’ के ओरिजिनल ट्रैक को ममता शर्मा और जावेद अली ने गाया है। लिरिक्स और म्यूजिक अन्नू मालिक का है। जबकि रीक्रीएट भोजपुरी गाने को अंकुश – राजा और स्नेह उपाध्याय ने गाया है। गाने के म्यूजिक वीडिओ में भी अंकुश – राजा और स्नेह उपाध्याय की जोड़ी धमाल मचा रही है। गाने का लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी और म्यूजिक शिशिर पांडेय का है। निर्देशक बिभानशु तिवारी है। प्रोजेक्ट सोनू श्रीवास्तव हैं। कोरियोग्राफी रौनक राऊत हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी वजीर आर्ट हैं। एडिट आर निनजा हैं।