Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manish Malhotra भी हुए कोविड 19 का शिकार, घर में खुद को किया क्वारंटीन

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 17 Apr 2021 08:40 AM (IST)

    पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई स्टार्स लगातार कोविड 19 की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब क्रम में एक और नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कोविड 19 की चपेट में आ गए हैं।

    Hero Image
    Photo Credit- Manish Malhotra Photo Instagram Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन इसके आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई स्टार्स लगातार कोविड 19 की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब क्रम में एक और नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कोविड 19 की चपेट में आ गए हैं। मनीष ने खुद को कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिस पर प्लस का साइन बना हुआ है। उन्होंने लिखा- ‘मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया और घर पर क्वारंटीन रहूंगा। मैं सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर रहा हूं और अपने डॉक्टर्स की निगरानी में हूं। कृपया सुरक्षित रहिए और ध्यान रखिए।' फिलहाल मनीष ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

    मनीष मल्होत्रा के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस और बॉलीवुड सितारें काफी परेशान हैं। सभी ने मनीष के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। भूमि पेडनेकर लिखती हैं- ‘जल्दी से ठीक हो जाओ।‘ तो वहीं एक्ट्रेस वाणी कपूर ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया। नुसरत भरूचा ने मनीष के पॉजिटिव होने की खबर पर हैरानी जाहिर की है। नुसरत लिखती हैं, ‘क्या?’ साथ ही करण टैकर, अनन्या बिड़ला, सबा पटौदी सहित अन्य ने उनके लिए प्रार्थना की। 

    आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा से पहले हाल ही में अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे कई सितारे कोरोना वायरस का शिकार हुए थे। हालांकि अब इन सभी ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।