Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेखा की भांजी खूबसूरती में देती है उनको भी मात, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने, देखने से पहले थाम लें दिल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 02 Jul 2022 05:21 PM (IST)

    रेखा उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपने काम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। रेखा ने भले पर्दे पर लव लाइफ को बेदह ही शानदार ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit : Rekha Photo Midday priya selvaraj Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के लिए कहा जाता है कि वो अपनी आंखों से अभिनय करती हैं। उनकी आंखें वो सब बोलती हैं जो वो शब्दों से कहना चाहती हैं। रेखा ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी देखना लोग पसंद करते हैं। फिल्मों के साथ रेखा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन हैं। रेखा ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तेलुगु फिल्म रंगुला रत्नम से चाइल्ड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था, लेकिन साल 1070 में आई फिल्म 'सावन भादों' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। वहीं रेखा को साल 2010 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन क्या आपने रेखा की भांजी को देखा है। अगर नहीं तो एक बार उन्हें जरूर देख लें। क्यों कि रेखा की भांजी खूबसूरती में बॉलीवुड की हसीनाओं को भी मात देती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr. Priya Selvaraj (@arrowin1112)

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr. Priya Selvaraj (@arrowin1112)

    रेखा के माता-पिता साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वहीं रेखा की 7 बहनें और 1 भाई हैं। रेखा का उनकी सभी बहनों के साथ बेहद खास बॉन्डिंग हैं। वहीं रेखा की एक बहन डॉक्टर हैं। उनका नाम कमला सेल्वाराज है। कमला की एक बेटी है जिसका नाम प्रिया सेल्वारज है। प्रिया भी अपनी मां की तरह ही एक डॉक्टर है। वहीं प्रिया चेन्नई के नाम डॉक्टर्स में से हैं। वहीं अब प्रिया के लुक की बात करें तो रेखा की भांजी दिखने में बेहद खूबसूरत है। दिखने में कहीं न कहीं प्रिया अपनी मासी रेखा की तरह ही लगती हैं। कई लोग प्रिया को रेखा की कॉपी भी बताते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr. Priya Selvaraj (@arrowin1112)

    प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वहीं प्रिया के इंस्टाग्राम पर उनकी काफी सारी फोटोज हैं। इसके सा​थ ही प्रिया अपनी फैमिली के साथ भी काफी सारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस भी प्रिया की तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं।