क्या आपने देखा बॉलीवुड स्टार्स का मास्क लुक, ऐसे कर रहे हैं कोरोना से बचाव
वरुण धवन भी कोरोनावायरस के डर से मास्क पहनकर घूम रहे हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया है जहां वो मास्क और ग्लव्स पहने दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरानो वायरस के बढ़ते मामले को लेकर हर कोई चिंतित है। हर किसी में कोरोना को लेकर डर देखने को मिल रहा है। आम हो या फिर खास हर कोई इसकी चपेट में आता नजर आ रहा है। अबतक भारत में इसके 125 के करीब मामले सामने आ चुके हैं।
वहीं हॉलीवुड के कई सुपरस्टार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्टार्स में इसके बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है क्योंकि वह लाखों फैंस के बीच रहते हैं। ऐसे में कई स्टार्स ने खुद को कोरोना के बचाने के लिए कमर कस ही है। वह न सिर्फ खुद को इस खतरनाक बीमारी से बचा रहे हैं बल्कि फैंस को भी इसका सामना करने की सलाह दे रहे हैं।
Sad, but I guess this is the situation now. Stay safe guys. 🤍 #Coronavirus #StaySafe
हाल ही में एक्ट्रसे परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर मास्क पहने नजर आईं। वरुण धवन भी कोरोनावायरस के डर से मास्क पहनकर घूम रहे हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया है जहां वो मास्क और ग्लव्स पहने दिख रहे हैं।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है। पोस्ट में सोनाक्षी ने लिखा, 'दुनिया कोरोनावायरस से लड़ रही है। चलो इस बात का ध्यान रखते हैं कि कोई गलत जानकारी ना फैलाएं। सुरक्षित रहें। जरुरी सावधानियां बरतें और जिम्मेदार बनें। पैनिक ना होएं।'
एक्टर रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार स्टोरी शेयर की है। इन तस्वीरों में रितेश और जैनेलिया एक दूसरे के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘मलंग’ की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में फिल्म की पूरी टीम शामिल हुई थी। एक्टर अनिल कपूर पार्टी में ज्यादातर समय मास्क लगाए हुए ही स्पॉट हुए हैं।
एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने गुरुवार को मास्क पहने हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘हम एक हैं। चलो साथ में लड़ें। घर के अंदर रहो, हाइड्रेट रहो, साफ रहो।’