इन सितारों ने पहले पर्दे पर फिर सियासत में झंडे गाड़े
राजनीति और फिल्मी सितारों का नाता हमेशा से ही बेहद गहरा रहा है। कुछ दिन बाद ही देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।
राजनीति और फिल्मी सितारों का नाता हमेशा से ही बेहद गहरा रहा है। कुछ दिन बाद ही देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने सियासत में करियर चमकाने के इरादे से राजनीतिक दलों का दामन थाम लिया है। इस कड़ी में उर्मिला मांतोडकर और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी शामिल हो गए हैं। इससे पहले हेमा मालिनी, जया बच्चन, जया प्रदा, शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई फिल्मी हस्तियां राजनीतिक पारी शुरू कर चुके हैं। तो आईए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने पहले पर्दे पर फिर राजनीति में झंडे गाड़ दिए।
शत्रुघ्न सिन्हा
बिहार के पटना में जन्मेे शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों चर्चा में हैं। वह लगभग तीन दशक तक भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े रहे, लेकिन पिछले कुछ समय से वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। हाल ही में भाजपा ने उनका लोकसभा का टिकट काट दिया। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि वह कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनौती देंगे। बता दें कि शतुघ्न सिन्हा वर्तमान में पटना साहिब सीट से सांसद हैं। राजेश खन्ना के खिलाफ चुनाव लड़कर राजनीति में उतरने वाले शत्रुघ्न दो बार सांसद चुने गए हैं। वह 2002 में अटल बिहारी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में एक लंबी पारी खेली। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनके फिल्मी डायलॉग ‘खामोश’ को लोग आज भी नहीं भूले हैं।
जया प्रदा
आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री में जन्मीं जया प्रदा इन दिनों देश की राजनीति का चर्चित चेहरा बनी हुई हैं। हाल ही में वह समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। रुपहले पर्दे पर कामयाबी पाने के बाद जयप्रदा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे एनटी रामाराव की पार्टी तेलुगु देशम से राजनीतिक सफर की शुरुआत की। 1996 में वह पहली बार राज्यसभा की सांसद नियुक्त की गईं। बाद में वह दक्षिण भारत की राजनीति छोड़ उत्तर भारत आईं और समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। वह सपा की ओर से दो बार सांसद चुनी गईं। जयप्रदा को शराबी, सरगम और संजोग फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा भी गया है।
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भाजपा की दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। उन्होंने जिस तरह से फिल्म जगत में सफलता के झंडे गाड़े उसी तरह से वह राजनीति में भी नए मुकाम हासिल कर रही हैं। हेमा मालिनी 2003 में भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद नियुक्त की गईं। तमिल फिल्मों से डेब्यू करने वालीं हेमा वर्तमान में मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हैं। इस बार भी वह मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। शोले, सीता और गीता समेत कई बड़ी फिल्मों में उन्होंने काम किया है। वह बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र की पत्नी और सनी, बॉबी, ईशा, अहाना देओल की मां हैं।
राज बब्बर
राज बब्बर उत्तेर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा हैं। फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने वाले राज बब्बर ने राजनीति में भी शीर्ष मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में वह यूपी कांग्रेस के अध्यरक्ष और राज्य सभा के सांसद हैं। आगरा में जन्मेे राज बब्बर दो राज्य सभा सांसद और तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। नेशनल स्कूंल ऑफ ड्रामा से अदाकारी का हुनर लेकर मायानगरी मुंबई पहुंचने वाले राज बब्बर ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। उन्हें सपोर्टिंग रोल और विलेन के अभिनय में लोगों ने खूब प्याेर दिया। फिल्म जगत से जुड़े कई बड़े पुरस्कारर उन्हें मिल चुके हैं।
मनोज तिवारी
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले मनोज तिवारी वर्तमान में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हैं। भोजपुरी फिल्मों में गायन से शुरुआत करने वाले मनोज ने बाद में कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय भी किया। 'ससुरा बड़ा पईसा वाला' फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। अन्ना आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मनोज ने समाजवादी पार्टी में शामिल होकर राजनीति में हाथ आजमाया लेकिन वह अपना पहला चुनाव हार गए। कुछ समय बाद मनोज ने सपा छोड़कर भाजपा से जुड़ गए। भाजपा के दिग्गज नेता मनोज तिवारी वर्तमान में उत्तभर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं।
जया बच्चन
अपने समय की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रहीं जया बच्चन समाजवादी पार्टी की नेता हैं। फिल्मी पर्दे पर लोहा मनवाने के बाद जया ने राजनीतिक सफर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की। वह 2004 से लगातार राज्यसभा से सांसद हैं। समाज के उत्थान के लिए जया द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारत सरकार उन्हें नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। जया बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की पत्नी और अभिषेक बच्चन की मां हैं।
इन फिल्मी सितारों ने भी राजनीति में धमाल मचाया
कुछ ऐसे फिल्मी कलाकार भी राजनीति में उतरे जो आज भी रुपहले पर्दे पर दिखते रहते हैं। इनमे परेश रावल प्रमुख नाम हैं। भाजपा से जुड़े परेश अहमदाबाद पूर्व से सांसद हैं। वह रुपहले पर्दे पर पूर्ण रूप से सक्रिय हैं। किरण खेर भी भाजपा की दिग्गज नेताओं में गिनी जाती हैं। अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद हैं। वह टीवी और फिल्मों में सक्रिय हैं।
डासिंग स्टार गोविंदा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वह 2004 में कांग्रेस की टिकट पर मुंबई उत्तरी सीट पर चुनाव लड़े और भाजपा के दिग्गज नेता रामनाइक को पराजित कर सांसद बने। वह फिलहाल राजनीति से दूरी बनाए हैं। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र भी पत्नी हेमा मालिनी की तरह भाजपा से जुड़े हैं। वह 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में राजस्थान के बीकानेर से चुनाव लड़े और सांसद बने। फिलहाल वह राजनीति से दूर हैं।
इन दिवंगत सितारों का भी सियासत में रहा जलवा
एनटी रामाराव
दक्षिण भारतीय फिल्मों में चर्चित नाम रहे दिवंगत नन्दमूरि तारक रामाराव यानी एन.टी. रामा राव बड़े नेताओं में शुमार थे। उन्होंने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। लोग उन्हें एनटीआर के नाम से पुकारते थे। जब एनटी रामा राव ने राजनीतिक पारी की शुरुआत की उस समय वह एक लोकप्रिय अभिनेता थे। वह आंध्र-प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री थे। 1983 से 1994 के बीच वह तीन बार इस पद के लिए चुने गए थे।
जयललिता
भारतीय राजनीति का प्रमुख चेहरा रहीं दिवंगत जयललिता सियासत में आने से पूर्व अभिनेत्री थीं। उन्होंने तमिल, तेलुगु समेत हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों में चर्चित रहे एनटी रामाराव ने राजनीति में उतारा। जयललिता ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम अन्ना द्रमुक की महासचिव भी रहीं। इससे पूर्व वो 1991 से 1996 , 2001 में, 2002 से 2006 तक और 2001 से 2014 तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।