विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

John Abraham की 'बीवी' बनेगी 35 साल की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, Rohit Shetty की कॉप थ्रिलर में हुई दमदार एंट्री!

Published: Mon, 21 Apr 2025 10:49 AM (IST)

दिग्गज निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) पूर्व पुलिस ऑफिसर राकेश मारिया की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। लीड रोल जॉन ...और पढ़ें

जॉन अब्राहम की फिल्म में एक एक्ट्रेस की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जॉन अब्राहम की फिल्म में एक एक्ट्रेस की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रोहित शेट्टी बना रहे हैं राकेश मारिया की बायोपिक
  2. राकेश मारिया का किरदार निभाएंगे जॉन अब्राहम
  3. राकेश मारिया की बायोपिक में एक एक्ट्रेस की एंट्री

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी एक असली जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारने की पूरी तैयारी में जुट गए हैं। वह राकेश मारिया की बायोपिक बना रहे हैं जिसमें मुख्य भूमिका एक्शन हीरो जॉन अब्राहम (John Abraham) ने निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

दरअसल, राकेश मारिया (Rakesh Maria) की बायोपिक में एक अभिनेत्री की एंट्री हुई है जो पिछले कुछ समय से अपने लटकों-झटकों से फैंस का दिल धड़का रही हैं। यह अभिनेत्री सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ मूवीज में भी अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं।

राकेश मारिया की बायोपिक में तमन्ना की एंट्री

जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म में जिस अभिनेत्री की एंट्री हो रही है, वो कोई और नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) हैं। ओडेला 2 एक्ट्रेस तमन्ना रोहित शेट्टी की आगामी बायोपिक का हिस्सा हैं। मिड-डे के मुताबिक, एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म साइन की है। वह राकेश मारिया की बीवी प्रीति मारिया की भूमिका में दिखाई देंगी। राकेश मारिया की भूमिका जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- John Abraham का बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका! रोहित शेट्टी की फिल्म में बनेंगे रियल लाइफ हीरो, शूटिंग डेट फिक्स

Tamannaah Bhatia

Photo Credit - Instagram

जॉन के साथ दूसरी बार तमन्ना आएंगी नजर

रोहित शेट्टी की कॉप थ्रिलर मूवी में तमन्ना भाटिया का किरदार स्ट्रॉन्ग होने वाला है। प्रीति मारिया ही थीं जिन्होंने अपने पति राकेश मारिया का हर कदम पर साथ दिया था। दिलचस्प बात यह है कि तमन्ना की ये जॉन अब्राहम के साथ दूसरी फिल्म है। फिल्म वेदा में उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। ऐसे में उन्हें दोबारा एक साथ देखना वाकई दिलचस्प है।

Tamanna Bhatia

Photo Credit - Instagram

40 लोकेशन पर शूट होगी फिल्म

बीते दिनों एक खबर आई थी जिसमें बताया गया था कि रोहित शेट्टी ने राकेश मारिया की बायोपिक पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म की शूटिंग भी 18 अप्रैल से शुरू हो गई है। यह 40 लोकेशंस पर शूट होने वाली है। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे अगले साल के शुरुआती महीनों में रिलीज होगी। बात करें राकेश मारिया की तो वह मुंबई बम ब्लास्ट की गुत्थी सुलझाने के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- ऑन-स्क्रीन पति ने सचमुच दबा दिया था गला, सेट पर क्यों John Abraham से नहीं करती थीं बात? सादिया खातीब का खुलासा