विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मूवी देखने गया और फिर कभी नहीं लौटा... 9 साल से लापता है बॉलीवुड एक्टर, गर्लफ्रेंड ने लगाया था गंभीर आरोप

Published: Fri, 18 Apr 2025 04:40 PM (IST)

क्या आपको एक ऐसे अभिनेता के बारे में पता है जो 9 साल पहले अचानक ही लापता हो गया था। ...और पढ़ें

9 साल से लापता है ये बॉलीवुड एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
9 साल से लापता है ये बॉलीवुड एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. संजय दत्त के साथ फिल्म कर चुका है एक्टर
  2. टीवी शोज में भी एक्टर ने निभाई थी मुख्य भूमिका
  3. 9 साल से एक्टर की तलाश कर रहा है परिवार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कई ऐसी कहानियां दफन हैं, जो आज भी रहस्य के पर्दे के पीछे छिपी हुई हैं। ऐसी ही एक अनसुलझी कहानी है एक समय के मशहूर अभिनेता की, जो एक दिन घर से फिल्म देखने निकले लेकिन कभी घर लौटकर नहीं आए। पूरे नौ साल बीत चुके हैं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

यह अभिनेता हैं विशाल ठक्कर। आपको मुन्ना भाई एमबीबीएस का वो लड़का तो याद ही होगा जो गर्लफ्रेंड के जाने का दुख झेल नहीं पाता है और आत्महत्या करने की कोशिश करता है। फिर मुन्ना भाई की जादू की झपकी और सबक उसके अंदर दोबारा जीने की आस जगाती है। इस फिल्म के अभिनेता पॉपुलर हो गए थे।

मूवी देखने गए थे विशाल ठक्कर

विशाल ठक्कर कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किए जिसमें चांदनी बार (मूवी), तारक मेहता का उल्टा चश्मा (टीवी शो), टैंगो चार्ली (मूवी) शामिल हैं। विशाल ने अपने लिए फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान बना ली थी। एक रोज वह अपनी मां से 500 रुपये लेकर मूवी देखने गए, मां से भी चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गईं। फिर वह अपने दोस्तों और गर्लफ्रेंड के साथ मूवी देखने गए और फिर कभी घर नहीं लौटे।

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: 'सी शंकरन नायर की कहानी ने झकझोर दिया...', Akshay Kumar ने किया भावुक पोस्ट

Vishal Thakkar

Photo Credit - YouTube

पिता को किया था आखिरी मैसेज

बात 31 दिसंबर 2015 की है, जब विशाल ठक्कर करीब 10.30 बजे अपनी मां से 500 रुपये लिए और मूवी देखने के लिए निकल गए। रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जनवरी 2016 की रात को तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार ने फैंस को नए साल की बधाई दी और करीब 1 बजे अपने पिता को मैसेज किया कि वह एक पार्टी में जा रहे हैं, सुबह घर आएंगे। माता-पिता ने राहत की सांस ली कि बेटा आ जाएगा, लेकिन सुबह से रात, दिन बीतते गए और पांच दिन तक बेटा घर नहीं लौटा तो पैरेंट्स ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

10 साल से नहीं चला कोई पता

पुलिस का कहना था कि विशाल ठक्कर को आखिरी बार उनकी गर्लफ्रेंड ने 1 जनवरी को सुबह 11.45 बजे घोड़बंदर रोड पर देखा था, जब वे शूटिंग के लिए अंधेरी जाने के लिए ऑटोरिक्शा में बैठे थे। उसके बाद से उनका फोन बंद हो गया। न कोई फिरौती का फोन आया, न अस्पताल से। हैरानी की बात थी कि उनके बैंक अकाउंट में भी कोई एक्टिविटी नहीं दिखी। कुछ लोग ने अनुमान लगाया कि उनकी हत्या कर दी है, कुछ ने आत्मत्या की आशंका भी जताई। कुछ ने कहा कि शायद वह गुम हो गए हैं। हालांकि, 10 साल बाद भी पता नहीं चल पाया कि वह कहां हैं।

Vishal Thakkar Missing

Photo Credit - Facebook

गर्लफ्रेंड ने लगाया था गंभीर आरोप

लापता होने के तीन महीने पहले ही विशाल ठक्कर पर उनकी गर्लफ्रेंड ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था जिसने उन्हें झकझोरकर रख दिया था। बाद में भले ही गर्लफ्रेंड ने अपना केस वापस ले लिया था और दोनों साथ वापस आ गए थे, लेकिन विशाल की जिंदगी बदल गई थी। वह उदास और डिप्रेस रहने लगे थे। अभिनेता के गुमशुदा होने के दो साल बाद ही उनकी गर्लफ्रेंड की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- Athiya Shetty और KL Rahul ने दिखाई बेटी की पहली झलक, भगवान के सबसे बड़े तोहफे का रखा ये नाम