विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Athiya Shetty और KL Rahul ने दिखाई बेटी की पहली झलक, भगवान के सबसे बड़े तोहफे का रखा ये नाम

Published: Fri, 18 Apr 2025 04:05 PM (GMT+05:30)

सुनील शेट्टी की लाडली अथिया और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने बीते महीने की 24 मार्च को अपनी बेटी का ...और पढ़ें

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बेटी का रखा खास नाम/ फोटो- Instagram
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बेटी का रखा खास नाम/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अथिया शेट्टी ने शेयर की अपनी बेटी की पहली झलक
  2. केएल राहुल के जन्मदिन पर बेटी के नाम का किया खुलासा
  3. बेहद खास है अथिया-राहुल की बेटी के नाम का मतलब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे अथिया शेट्टी ने इस साल जनवरी के एंड में एक खूबसूरत तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने इस पीरियड को कितना एन्जॉय किया, इसका अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से लगा सकते हैं। बीते महीने 24 मार्च 2025 को एक पोस्ट साझा करके उन्होंने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की थी कि उनके घर बेबी गर्ल का आगमन हुआ है।  

उनकी बेबी गर्ल अब एक महीने की होने जा रही है, इससे पहले केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर अथिया शेट्टी ने अपनी बेबी की पहली झलक शेयर कर दी है। इसी के साथ इस कपल ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम क्या रखा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस दोनों ही अथिया और केएल राहुल को बधाई दे रहे हैं। 

अथिया शेट्टी की बेटी के नाम का मतलब है बेहद खास 

क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन के मौके पर एक बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस फोटो में भारतीय क्रिकेटर ने बड़े ही प्यार से बेटी को गले से लगाया हुआ है और अथिया शेट्टी अपनी लाडली को एकटक देखते हुए नजर आ रही हैं। तीनों की यह फोटो बेहद ही प्यारी है। 

यह भी पढ़ें: Athiya Shetty के घर गूंजी किलकारियां, नन्ही परी के नाना बने सुनील शेट्टी; एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

इस फोटो को शेयर करते हुए केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा, "हमारी बेटी, हमारा सबकुछ है। इवारा-गिफ्ट ऑफ गॉड"। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी के नाम का मतलब है 'भगवान का सबसे बड़ा तोहफा'।

 

Photo Credit- Instagram

सोशल मीडिया पर अनुष्का सहित इन सितारों ने दी बधाई

जैसे ही केएल राहुल- अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर पोस्ट की, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। अकाय और वामिका की मम्मी अनुष्का शर्मा ने जहां अथिया की पोस्ट पर हार्ट पोस्ट किया, वहीं युवराज सिंह की पत्नी हेजल कींच ने लिखा, "बधाई हो"। इसके अलावा अथिया शेट्टी के को-स्टार रहे अर्जुन कपूर ने तो एक्ट्रेस की लाडली का निक नेम 'इवु' भी रख दिया। 

athiya shetty-kl rahul

Photo Credit- Instagram

नाना सुनील शेट्टी ने बेटी और दामाद की नाती के साथ इस तस्वीर पर नजर और हार्ट का इमोजी पोस्ट किया। मलाइका अरोड़ा से लेकर हार्डी संधू, सोफी चौधरी, रैपर बादशाह, ईशा गुप्ता और वाणी कपूर जैसे सितारों ने भी एक्ट्रेस और केएल राहुल की बेटी की फोटो पर खूब प्यार लुटाया। 

यह भी पढ़ें: Athiya Shetty ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें, सोनाक्षी सिन्हा ने यूं लुटाया प्यार