विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Athiya Shetty के घर गूंजी किलकारियां, नन्ही परी के नाना बने सुनील शेट्टी; एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

Published: Mon, 24 Mar 2025 08:39 PM (IST)

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अथिया ने बताया था कि इस ...और पढ़ें

अथिया शेट्टी ने बेटी को दिया जन्म (Photo Credit- Instagram)
अथिया शेट्टी ने बेटी को दिया जन्म (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. अथिया शेट्टी ने बेटी को दिया जन्म
  2. फैंस के साथ एक्ट्रेस ने शेयर की खुशखबरी
  3. बॉलीवुड सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंज गई हैं। सुनील शेट्टी नाना बन गए हैं। पावर कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर खुशियों का माहौल है। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है।

इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया है। इसमें साफतौर पर देखने को लिखा है कि उनके घर नन्ही परी आ गई हैं। सुनील की बेटी की पोस्ट को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। ज्यादातार लोग कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी एक्ट्रेस को बधाई

अथिया शेट्टी के मां बनने की गुड न्यूज बॉलीवुड के गलियारों में तेजी से फैल गई है। बॉलीवुड स्टार्स भी एक्ट्रेस को बधाई देते नजर आ रहे हैं। अथिया की पोस्ट पर मृणाल ठाकुर, कियारा आडवाणी और टाइगर श्रॉफ ने लव इमोजी के साथ शुभकामनाएं दी हैं। 

ये भी पढ़ें- Athiya Shetty ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किया वीडियो, हाथ पकड़कर सहारा देते नजर आए KL Rahul

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा समेत ज्यादातर स्टार्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। सभी सुनील शेट्टी की लाडली बेटी के लिए प्यारे नोट लिख रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

फैंस ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर बधाइयों की बौछार शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी नन्ही परी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।' इसके अलावा, ज्यादातर यूजर्स एक्ट्रेस की पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। 

अथिया ने पहले ही दी थी गुड न्यूज

अभिनेत्री अथिया ने पिछले साल नवंबर में इंस्टाग्राम के जरिए प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।उन्होंने एक नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा कि 'हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द आ रहा है 2025 में।' इस पोस्ट में छोटे कदमों की तस्वीर और नजर से बचाने वाला इमोजी भी लगाई गई थी।

Photo Credit- Instagram

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी

सुनली शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी ने साल 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। बता दें कि जनवरी 2019 में दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने और फिर देखते ही देखते दोनों की गहरी दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ सालों तक डेट करने के बाद अथिया-राहुल ने शादी करने का फैसल लिया।

ये भी पढ़ें- 'ये असली ट्रॉफी है...' गार्डन में खड़े होकर Athiya Shetty ने कराया फोटोशूट, क्यूट बेबी बंप से नहीं हटेगी निगाह