गिरीश कर्नाड का लंबी बीमारी के बाद निधन, PM Modi ने जताया दुख
Girish Karnad passes away गिरीश कर्नाड का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के साथ ‘एक था टाइगर’ में काम कर चुके अभिनेता गिरीश कर्नाड का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिस वजह से उनहें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन आज गिरीश कर्नाड ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गिरीश को ज्ञानपीठ, पद्मश्री, साहित्य अकादमी और पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
बता दें कि 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में जन्मे गिरीश कर्नाड धारवाड़ स्थित कर्नाटक विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद रोड्स स्कॉलर के रूप में इंग्लैंड चले गए थे। यहां उन्होंने ऑक्सफोर्ड के लिंकॉन तथा मॅगडेलन महाविद्यालयों से दर्शनशास्त्र, राजनीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। वो शिकागो यूनिवर्सिटी के फुलब्राइट कॉलेज में विजिटिंग प्रोफेसर भी रह चुके हैं। 15 जून को दिल्ली के श्रीराम सेंटर में उनके द्वारा लिखित नाटक 'अग्नि और बरखा' का मंचन होना है। श्रीराम सेंटर में ही 8 जून को हुआ था नाटक तुगलक का मंचन।
गिरीश कर्नाड के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके अभिनय के लिए याद किया जाएगा। उनके काम आने वाले कई सालों तक लोकप्रिय होते रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले'।
Girish Karnad will be remembered for his versatile acting across all mediums. He also spoke passionately on causes dear to him. His works will continue being popular in the years to come. Saddened by his demise. May his soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2019
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।