चाय की दुकान से शुरू हुई थी बॉबी देओल और तान्या की दिलचस्प लव स्टोरी
तान्या को देखते ही बॉबी अपना दिल दे बैठे। बॉबी ने तान्या के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए अपने कई दोस्तों को लगा दिया।
नई दिल्ली। बॉबी देओल की लव लाइफ के बारे में अभी तक बहुत कम सुनने को मिला है। कुछ लोग तो बॉबी की वाइफ का नाम तक नहीं जानते होंगे। लेकिन बॉबी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बॉबी को पहली नजर में ही प्यार हो गया था।
फिल्म 'बरसात' से बॉबी देओल ने बॉलीवुड में कदम रखा था। 'बरसात' को बॉक्स ऑफिस पर बढि़या रिस्पॉन्स मिला था, इसके साथ ही बॉबी रातोंरात स्टार बन गए। इन्हीं दिनों बॉबी की अपने हमसफर से मुलाकात हुई। बॉबी एक दिन मुंबई के एक इटेलियन रेस्तरां में बैठे हुए थे, तभी उनके सामने से एक बेहद खूबसूरत लड़की गुजरी। इस लड़की को देखकर बॉबी के होश उड़ गए। इस लड़की का नाम था तान्या अहूजा।
इसे भी पढ़ें: बॉबी देओल बने डीजे वाले बाबू, तो लोगों ने मांगे पैसे वापस!
तान्या को देखते ही बॉबी अपना दिल दे बैठे। बॉबी ने तान्या के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए अपने कई दोस्तों को लगा दिया। तान्या फाइनेंस कंपनी के मैनेजर देव आहूजा की बेटी थीं। जानकारी मिलने के बाद बॉबी ने तान्या को फोन किया और बातों का सिलसिला शुरू हो गया।
बॉबी ने तान्या से पहली मुलाकात उसी इटेलियन रेस्तरां में की थी, जिसमें उन्होंने पहली बार तान्या को देखा था। यहीं बॉबी ने तान्या को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्होंने हामी भर दी। इसके बाद दोनों के परिवार मिले और शादी पक्की हो गई। 1996 में बॉबी और तान्या शादी के बंधन में बंध गए। बॉबी देओल फिल्मों में रम गए और तान्या ने घर संभाल लिया। तान्या के दो बेटे आर्यमान और धरम हैं। बॉबी देओल ने करियर में कई दौर देखे लेकिन उन्होंने कभी बॉबी को ना ताना दिया ना उनका हाथ छोड़ा।
लंबे समय से गायब बॉबी देओल की दाढ़ी से निकला यह राज, क्या जानते हैं आप?
तान्या अब घर के साथ-साथ काम भी करती हैं। वह इंटीरियर डिजाइनर की फील्ड में एक्टिव हैं। इधर बॉबी देओल इन दिनों कुछ खास नहीं कर रहे हैं। लेकिन सुनने में आ रहा है कि सनी देओल उनके लिए एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।