विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshara Singh MMS Leak: अक्षरा सिंह को देवी के अवतार में देख भड़के लोग, बोले- MMS के बाद ये शोभा नहीं देता आपको

By JagranEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Thu, 29 Sep 2022 08:29 AM (IST)

Akshara Singh MMS Leak अक्षरा सिंह पिछले दिनों अपने अश्लील एमएमएस को लेकर खबरों में छाई हुईं थीं। इसके बाद ...और पढ़ें

Bigg Boss Ott Contestants, Akshara Singh, Bhojpuri Actress
Bigg Boss Ott Contestants, Akshara Singh, Bhojpuri Actress

नई दिल्ली, जेएनएन। Akshara Singh MMS Leak: बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाई हुईं हैं। हाल ही में उनका एक अश्लील एमएमएस सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। दावा किया गया कि यह वीडियो तब बनाया गया है जब भोजपुरी एक्ट्रेस किसी लड़के के साथ प्राइवेट मोमेंट स्पेंड कर रही थीं। अब अक्षरा सिंह, अपने अपकमिंग गाने 'चौसठ जोगनिया माई' का फर्स्ट लुक शेयर करके ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

अक्षरा सिंह का वीडियो वायरल

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह के सितारे आजकल ठीक नहीं चल रहे। एक तरफ तो उनका MMS लीक होने के चलते लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। तो वहीं अब उन्हें देवी गीत नाचते देख, तो लोगों का पारा ही हाई हो गया। एक्ट्रेस ने 'चौसठ जोगनिया माई' गाने का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोग लग गए उन्हें खरी खोटी सुनाने में।

देवी रूप में नजर आईं अक्षरा सिंह

'चौसठ जोगनिया माई' इस गाने में अक्षरा ने लाल साड़ी पहनी हुई है। इसमें वो देवी के रौद्र अवतार में दिखाई दे रही हैं। हाथ में त्रिशूल थामे अक्षरा का गेटअप भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन लोगों को माथा ठनका उनके साथ वाली लड़कियों को देखकर, जिन्होंने ब्लैक कलर का रिवीलिंग आउटफिट पहना हुआ है। अक्षरा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे नए देवी गीत का फर्स्ट लुक। जल्दी ही मेरे चैनल अक्षरा सिंह ऑफिशियल पर आ रहा है। एक नया अवतार और अथक प्रयास इस बार माता रानी और आपके लिए। जय माता दी।'

हुईं ट्रोल

इस पोस्ट पर लोगों ने अक्षरा की क्लास लगा दी। किसी ने लिखा कि अभी तो एमएमएस आया था, फिर देवी के रूप में दिख रही हो.. थोड़ा इंतजार ही कर लेती। एक यूजर ने लिखा ,'आप इस लायक नहीं हैं, आप घटिया गंदे वीडियो बनाती हो। छी छी छी घिन आती है आप से।' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा,'जो MMS वीडियो आया था, वो सही है ना?" तो किसी ने लिखा, "दुर्गा का रूप शोभा नहीं देता आपको।"

यह भी पढ़ें

Vikram Vedha First Review: पैसा वसूल या फिर डब्बा गोल? टिकट बुक करने पहले पढ़ें कैसी है सैफ-ऋतिक की 'विक्रम वेधा'

 

PM Narendra Modi ने राजश्री प्रोडक्शंस को भेजी चिट्ठी में आखिर ऐसा क्या लिखा, भावुक हो गये अनुपम खेर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।