विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:19 PM (IST)

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा रहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने लगातार मिल रही बॉडी शेमिंग के बाद लाइव टीवी पर अपना मेकअप रिमूव किया। उनका ये वायरल वीडियो देख हर कोई हैरान रह गया। 

लाइव टीवी पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने हटाया मेकअप/ फोटो- इंस्टाग्राम

लाइव टीवी पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने हटाया मेकअप/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. वीना मलिक लाइव टीवी पर मेकअप उतारकर रो पड़ीं

  2. शारीरिक रूप-रंग को लेकर लगातार ट्रोलिंग से परेशान थीं

  3. ट्रोलर्स को बिना मेकअप ट्रोल करने की चुनौती दी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक शारीरिक रूप-रंग और कद-काठी को लेकर लगातार मिल रही ट्रोलिंग से पूरी तरह से टूट गई। उन्होंने अपने मॉर्निंग शो के लाइव प्रसारण के दौरान अचानक खड़े होकर कुछ ऐसा किया, जिससे सोशल मीडिया पर मौजूद लोग पूरी तरह से हैरान रह गए।

लाइव टीवी पर मेकअप उतारते हुए खूब रोईं वीना मलिक

वीना मलिक का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये क्लिप उनके शो 'वीना है ना' की है। जहां अभिनेत्री उन्हें उनके बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देती हुई दिखाई दे रही हैं। पिछले कुछ महीनों से मिल रही ट्रोलिंग को लेकर वीना काफी परेशान दिखीं और उन्होंने लाइव शो में अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, "आप लोगों को मेरे वजन से प्रॉब्लम है ना, मैं आज आपको अपनी हाइट भी दिखाती हूं और बिना मेकअप अपना चेहरा भी।"

उसके बाद वीना मलिक खड़ी हुईं और उन्होंने हील्स उतार दी और फिर वह अपनी चेयर पर वापिस बैठ गई। उन्होंने बैठने के बाद अपनी आंखों से आई लैशेश उतार दी। यह करते हुए लाइव टीवी पर वीना का ब्रेक डाउन हो गया। उनका गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने मेकअप रिमूवर वाइप्स उठाए और पूरा कॉस्मेटिक हटाने लगीं। जिससे उनका चेहरा बिना किसी स्टाइलिंग के सबके सामने आ गया। उन्होंने ट्रोलर्स को चुनौती दी कि वह बिना मेकअप उन्हें अब ट्रोल करें।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pakistani Cinema (@pakistanicinemaa)

ट्रोलर्स को कहा- 'अब मोटी बुलाओ'

वीना मलिक ने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, "आप मुझे भद्दी बुलाओ, डार्क बुलाओ या जो कहना है कहो, मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि आप लोग मेरी जिंदगी में कुछ भी कंट्रीब्यूट नहीं करते हो।" यह कहते हुए वीना ने अपनी आंखों के आंसू पोंछे। आपको बता दें कि एज और बॉडी शेमिंग को लेकर वीना का ये गुस्सा ट्रोलर्स पर तुरंत नहीं फूटा है। उन्होंने अपने पुराने एपिसोड़ में बताया था कि उनकी बॉडी में हो रहे बदलाव को लेकर लगातार लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pakistani Cinema (@pakistanicinemaa)

आपको बता दें कि वीना मलिक पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगने से पहले भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था। वह अपने सीजन की सबसे ज्यादा विवादित खिलाड़ी थीं। उस दौरान उनकी अमीषा पटेल के भाई संग नजदीकियां खूब चर्चा में रही थीं।

यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor के लिए कल्पना पटवारी ने गाया सबसे चुलबुला गाना, पार्टी एंथम ने हिट करा दी थी 13 साल पुरानी फिल्म

यह भी पढ़ें- Hanu-Man 2 से कटा तेजा सज्जा का पत्ता? धमाकेदार पोस्टर के साथ हुआ सीक्वल का ऐलान; इस बात से कंफ्यूज हुए फैंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।