विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanu-Man 2 से कटा तेजा सज्जा का पत्ता? धमाकेदार पोस्टर के साथ हुआ सीक्वल का ऐलान; इस बात से कंफ्यूज हुए फैंस

Published: Sat, 21 Nov 2026 03:56 PM (GMT+05:30)

तेजा सज्जा की साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म हनुमैन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म की सफलता के 2 साल बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल की घोषणा की, जिसमें से तेजा सज्जा और निर्देशक प्रशांत वर्मा दोनों का नाम ही गायब है। 

हनुमैन 2 की मेकर्स ने की घोषणा/ फोटो- इंस्टाग्राम

हनुमैन 2 की मेकर्स ने की घोषणा/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हनुमैन 2: द राइज ऑफ वनरास का पोस्टर जारी हुआ

  2. तेजा सज्जा का कहीं नहीं दिखा पोस्टर में नाम

  3. साल 2024 में पहले पार्ट को मिला था खूब प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। तेजा सज्जा की साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म हनुमैन को लोगों का बहुत प्यार मिला था। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कई शानदार रिकॉर्ड बनाए थे।

लंबा इंतजार करवाने के बाद अब हनु मैन बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस ने इसके सेकंड पार्ट को लेकर अनाउंसमेंट कर दी है। अपकमिंग एडवेंचर फैंटेसी ड्रामा से तेजा सज्जा का भी पत्ता कट चुका है। उन्हें फिल्म में किसने रिप्लेस किया और क्या है मूवी का टाइटल, पढ़ें डिटेल।

हनुमैन 2 के टाइटल के साथ मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर

हनुमैन के प्रोडक्शन हाउस प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के सीक्वल की घोषणा की। उन्होंने मूवी के टाइटल हनुमैन 2: द राइज ऑफ वनरास के से पर्दा उठाते हुए फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें रहस्यमयी दुनिया की एक झलक देखने को मिलती है।

पोस्टर में गहरे घुंघराले बालों में एक मस्कुलर आदमी रस्ट-ऑरेंज धोती पहने बादलों के बीच हवा में खड़ा हुआ है। उसके शरीर पर चारों और हनुमान जी की पूंछ लिपटी है। बैकग्राउंड में महाबली की बादलों में छवि बनी हुई है। गहरे बादलों के बीच एक सुनहरी रोशनी और हल्का इंद्रधनुष भी देखा जा सकता है।

Screenshot 2026-11-21 154120

इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "जो एक सपने के साथ शुरू हुआ था, वह अब एक बड़े एम्बिशियस एडवेंचर के साथ हनुमैन की लेगेसी को आगे बढ़ा रहा हैं। हनुमैन 2- द राइज ऑफ वनरास में पंजा वैष्णव तेज और विजनरी डायरेक्टर वीआई आनंद के साथ एक्साइटिंग कोलैबोरेशन का इंतजार है। हमने कुछ बेहतरीन बनाने का सफर शुरू कर दिया है। जल्द ही अपडेट्स देंगे।"

हनुमैन 2 की कास्ट में शामिल हुए ये सितारे

मेकर्स ने फिल्म हनुमैन 2 की स्टारकास्ट के नामों से भी पर्दा उठा दिया है। उन्होंने बताया कि मूवी में विनय राय, वेनेला किशोर और समुथिरकानी नजर आएंगे। मूवी को ओरिजिनल भाषा तेलुगु के अलावा तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

Screenshot 2026-11-21 154355

लोगों ने फिल्म में तेजा सज्जा के न होने पर किया सवाल

मूवी के पोस्टर में तेजा सज्जा का नाम कहीं भी नाम न देखकर फैंस का दिल पूरी तरह से टूट गया है। सोशल मीडिया पर मेकर्स से वह ये सवाल कर रहे हैं कि तेजा सज्जा इस नई फिल्म का हिस्सा हैं या फिर नहीं। एक यूजर ने लिखा, "ऋषभ शेट्टी के साथ जय हनुमान बन रही है, तो इस मूवी को बनाने की क्या जरूरत है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तेजा सज्जा इस फिल्म का पार्ट हैं या नहीं, प्लीज ये क्लियर कर दो।" आपको बता दें कि 2024 में रिलीज हुई फिल्म हनुमैन ने बॉक्स ऑफिस पर 295 करोड़ का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें- Ramayana पर गरमाया विवाद, HJS ने दूसरे पार्ट को लेकर मेकर्स को दी चेतावनी; बोले- 'रावण को सामाजिक न्याय का...'

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi ने गाया था शादी का सबसे दर्दभरा गीत, विदाई के समय बजाने से बचता है परिवार; 'अपशगुन' मानते हैं लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।