Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss : मनोज तिवारी से लेकर मोनालिसा तक बिग बॉस में नजर आ चुके हैं भोजपुरी के ये सुपरस्टार्स, आखिर क्यों नहीं बन पाए विनर?

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 10 Sep 2022 01:10 PM (IST)

    सलमान खान और कलर्स के मेकर्स एक बार फिर से अपने सुपरहिट विवादित शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर लौट रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो अक्टूबर से टीवी पर ऑन एयर हो रहा है।

    Hero Image
    Photo Credit : Manoj Tiwari Ravi Kishan Monalisa Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस‘ हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो के हर सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं अब बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर से टीवी पर धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ चुके हैं। आज हम आप बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट की लिस्ट के बारे में बताने नहीं जा रहे हैं, बल्कि आपको बताएंगे कि अब तब ‘बिग बाॅस‘ में भोजपुरी इंडस्ट्री के कौन-कौन से सितारों ने हिस्सा लिया। यहां देखें पूरी लिस्ट ...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रवि किशन

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन का है। रवि किशन ने न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में बल्कि राजनीति के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। बता दें कि रवि किशन ने ‘बिग बाॅस‘ के पहले सीजन में नजर आए थे। उम्दा खेलते हुए रवि किशन फिनाले तक पहुंचे थे, लेकिन शो के विनर नहीं, बल्कि रनर-अप थे।

    संभावना सेठ

    भोजपुरी और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ ‘बिग बाॅस 2‘ में नजर आईं थीं। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद संभावना को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। शो के दौरान संभावना ने हाई वोल्टेज ड्रामा से सबका ध्यान खींचा था। यही नहीं शो में संभावना और राजा के बीच जमकर रोमांस देखने को मिला था।

    मनोज तिवारी

    मनोज तिवारी भी बिग बॉस का हिस्सा रहे थे। भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ मनोज तिवारी इंडियन पॉलिटिक्स का फेमस चेहरा हैं। मनोज तिवारी बिग बॉस 4 का हिस्सा रहे थे। इस सीजन में उनके और डॉली बिंद्रा के बीच हुई घमासान लड़ाने ने हर किसी का ध्यान खींचा था।

    दिनेश लाल यादव

    मनोज तिवारी और रवि किशन के बाद भोजपुरी के जाने माने एक्टर दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भी बिग बॉस हाउस में जा चुके हैं। निरहुआ बिग बॉस 6 कंटेस्टेंट बने थे। शो में निरहुआ की सादगी और नेचर ने हर किसी को इंप्रेस किया था। इन सबके बावजूद दिनेश बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकें।

    मोनालिसा

    भोजपुरी सिनेमा की सबसे हाॅट एक्ट्रेसेस में शुमार मोनालिसा भी ‘बिग बाॅस‘ हाउस में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। मोनालिसा बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट बनीं थीं। इस शो के दौरान वो और विक्रांत सिंह नजीक आए थे। वहीं बिग बॉस हाउस में ही दोनों ने शादी भी रचाई थी।

    खेसारी लाल यादव

    इस लिस्ट में भोजपुरी के हाई पेड एक्टर खेसारी लाल यादव का नाम भी शामिल है। खेसारी 'बिग बॉस 13' में अपना सिक्का जमाने की कोशिश की थी, लेकिन वो बिग बॉस हाउस में ज्यादा लंबे वक्त तक टिक न सकें।