Rakhi Sawant की मां के इलाज में मदद के लिए आगे आए सलमान खान, मगर एक्ट्रेस के आगे रखी ये शर्त
राखी सावंत रियलिटी शो बिग बॉस 14 से निकलने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। इन दिनों उनकी मां कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं। राखी सावंत सोशल मीडिया पर मां की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उनकी तबीयत के बारे में भी फैंस को बताती रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत रियलिटी शो बिग बॉस 14 से निकलने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। इन दिनों उनकी मां कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं। राखी सावंत सोशल मीडिया पर मां की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उनकी तबीयत के बारे में भी फैंस को बताती रहती हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान और उनके भाई अभिनेता सोहेल खान राखी सावंत की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने उनकी मां का इलाज करवाने में मदद की है।
इस बात की जानकारी राखी सावंत सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके दे चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी मां के साथ एक वीडियो साझा किया था। जिसमें राखी सावंत की मां सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान का इलाज का खर्चा उठाने के लिए शुक्रिया अदा करती नजर आईं। अब राखी सावंत ने सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की।
इस दौरान राखी सावंत ने बिग बॉस 14 के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलाव और सलमान खान को लेकर बड़ी बातें बोली हैं। राखी सावंत ने उनकी मां का इलाज करवाने में मदद करने के लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया। साथ ही बताया कि वह कौन सी शर्त पर राखी सावंत की मां की मदद करने लिए राजी हुए थे। अभिनेत्री ने कहा, 'सोहेल और सलमान भाई मेरे भगवान समान भाई हैं। उन्होंने मेरे लिए बहुत किया है। वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि हम जो करते हैं उसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। इसलिए मैं इस बात को भी निजी रखना चाहती हूं, लेकिन हां उन्होंने मेरी बहुत मदद की। कश्मीरा शाह और मेरे कुछ दोस्त भी मदद को आगे आए और मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।'
इसके अलावा राखी सावंत ने सलमान खान को लेकर और भी ढेर सारी बातें की थीं। राखी ने बताया है कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी होती थी जब सलमान खान बिग बॉस 14 में उनकी सही बातों पर सपोर्ट करते थे। साथ ही उन्हें इस बात का बिल्कुल भी बुरा नहीं लगता था, जब सलमान खान किसी गलत बात पर उनकी क्लास लगाते थे। गौरतलब है कि राखी सवांत ने पिछले महीने अपनी मां के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था।
इस वीडियो में उनकी मां की कीमोथैरपी चल रही थी। वीडियो में राखी सावंत की मां ने सलमान खान और सोहेल खान का मदद करने के लिए धन्यवाद किया था। सोशल मीडिया पर यह राखी सावंत का यह वीडियो खूब वायरल हो हुआ था। अभिनेत्री के फैंस और कई सितारों ने उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया दी थी। साथ ही कमेंट कर राखी सावंत की मां के जल्द ठीक होने की कामना की थी।