Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 13 Update: सलमान खान का पारस छाबड़ा पर फूटा गुस्सा, मधुरिमा तुली हुई शो से बाहर

    Bigg Boss 13 Update मधुरिमा तुली विशाल आदित्य सिंह को पैन से मारने के कारण घर से बेघर हुईl

    By Rupesh KumarEdited By: Updated: Sun, 19 Jan 2020 07:20 AM (IST)
    Bigg Boss 13 Update: सलमान खान का पारस छाबड़ा पर फूटा गुस्सा, मधुरिमा तुली हुई शो से बाहर

    नई दिल्ली, जेएनएनl आज के बिग बॉस में सलमान खान का गुस्सा चरम पर होता हैl वह सबसे पहले मधुरिमा तुली और विशाल सिंह से नाराज नजर आएl इसके बाद उन्होंने पारस छाबड़ा के साथ बहस कीl आज के शो की शुरुआत मधुरिमा तुली को घर से बेघर करने से होती है और सलमान खान उन्हें बताते हैं कि उन्हें घर से बेघर इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अपना आपा विशाल आदित्य सिंह के साथ झगड़ा करने के दौरान खो दिया थl इसके चलते उन्हें घर से बेघर कर दिया जा रहा हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह को पैन से मार दिया थाl इसी के चलते वह घर से बेघर हुईl इसके बाद सलमान खान पारस छाबड़ा से उनके और गर्लफ्रेंड अंकिता को लेकर रिश्ते के बारे में बात करते हैंl इस पर पारस छाबड़ा पर कई इल्जाम लगने के बाद वह ऊंची आवाज में सलमान खान से बात करने लगते हैंl यह बात सलमान खान को पसंद नहीं आती और वह उन्हें समझाते हैं और समझाते-समझाते डांटने लगते हैंl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    @MadhurimaTuli aur @vishalsingh713 ko unki galti ki sazaa denge aaj @BeingSalmanKhan! Dekhiye aaj raat 9 baje. Anytime on @voot. @vivo_india #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

    A post shared by Colors TV (@colorstv) on

    इसके बाद माहिरा शर्मा को वह कहते हैं कि उन्होंने यह सब इसलिए किया क्योंकि उन्हें सभी चीजों की जानकारी रहेl घर में गौतम गुलाटी, बिंदु दारा सिंह, करण सिंह ग्रोवर आते हैं और वह सभी घर वालों को अपनी-अपनी सलाह देते हैंl बिंदु दारा सिंह आसिम रियाज से कहते हैं कि उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला से नहीं लड़ना चाहिएl वहीं वह पारस छाबड़ा को कहते हैं की डेढ़ सौ रोमियो मरे होंगे, तब उनका जन्म हुआ होगा।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Freeze ho chuke gharwalon ko advices dene ayenge @iamksgofficial aur @vindusingh ! Watch this tonight at 9 PM. Anytime on @voot. @vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

    A post shared by Colors TV (@colorstv) on

    गौरतलब है कि इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले अधिक विवादित, चर्चित और हिंसक हैl हिंसा के चलते आज पहली बार घर से मधुरिमा तुली को बेघर किया गयाl हालांकि इन हिंसक व्यवहार के लिए कई बार घरवालों को बिग बॉस और सलमान खान चेतावनी दे चुके हैंl