Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shooter Dadi Chandro Tomar के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अक्षय कुमार-आमिर ख़ान ने याद किया दादी का ह्यूमर

    सांड की आंख 2019 में रिलीज़ हुई थी। तुषार हीरानंदानी ने इसका निर्देशन किया था। फ़िल्म में दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के चैम्पियन निशानेबाज़ बनने के सफ़र को दिखाया गया था। दोनों ने कई सामाजिक बाधाओं को चुनौती देते हुए निशानेबाज़ी की दुनिया में कई कीर्तिमान बनाये थे।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Sat, 01 May 2021 07:58 AM (IST)
    Hero Image
    Bhumi Pednekar with Chandro Tomar, Akshay Kumar, Randeep Hooda. Photo- Instagram. Mid-Day

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब बागपत की मशहूर निशानेबाज़ दादी चंद्रो तोमर कोरोना वायरस का शिकार होकर दुनिया को अलविदा कह गयीं। दादी के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ गयी है। ख़ासकर, बायोपिक सांड की आंख में चंद्रो तोमर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इस ख़बर से टूट गयी हैं। चंद्रो तोमर को कोरोना की रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने आंखिरी सांस ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूमि ने चंद्रो दादी के साथ अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा- चंद्रो दादी। चंद्रो तोमर उर्फ शूटर दादी चंद्रो के निधन की ख़बरे से बेहद दुखी हूं। वाकई ऐसा लगता है कि मेरा एक हिस्सा चला गया। परिवार का एक हिस्सा चला गया। उन्होंने बेहद शानदार ज़िंदगी जी है और कई ज़िंदगी को प्रभावित किया। पितृसत्ता पर सवाल किये और उम्र की हर कड़ी को तोड़ दिया। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

    उनकी विरासत उन सभी लड़कियों में जीवित रहेगी, जिन्होंने उन्हें आदर्श के रूप में देखा। मैं ख़ुशक़िस्मत हूं कि उन्हें पर्दे पर निभाने का मौक़ा मिला। इस प्रक्रिया में उनसे जीवन और औरत होने के बारे में मैंने बहुत कुछ सीखा। ऐसा लगने लगा, जैसे वो मैं ही हूं। साहस, दया, विनम्रता और मुस्कुराहट के साथ उन्होंने ज़िंदगी जी। शानदार पिस्टल शूटर और टीचर। प्रखर वक्ता। उनकी बहुत याद आएगी। उनके परिवार और शुभचिंतकों को मेरी संवेदनाएं। 

    वहीं, इस फ़िल्म में प्रकाशी तोमर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने दादी चंद्रो तोमर के साथ फोटो शेयर करके लिखा- आप हमेशा एक प्रेरणा रहेंगी। जिन लड़कियों को आपने जीने की आस दी है, उनमें आप हमेशा ज़िंदा रहेंगी। मेरी सबसे क्यूट रॉकस्टार ईश्वर आपको शांति दे।

    सांड की आंख, 2019 में रिलीज़ हुई थी। तुषार हीरानंदानी ने इसका निर्देशन किया था। फ़िल्म में दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के चैम्पियन निशानेबाज़ बनने के सफ़र को दिखाया गया था। दोनों ने कई सामाजिक बाधाओं को चुनौती देते हुए निशानेबाज़ी की दुनिया में कई कीर्तिमान बनाये थे और लाखों लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं। फ़िल्म में प्रकाश झा और विनीत कुमार सिंह ने भी अहम रोल निभाये थे। फ़िल्म का सह निर्माण अनुराग कश्यप ने किया था। दादी चंद्रो तोमर ट्विटर पर काफ़ी सक्रिय थीं और अपने ख़ास अंदाज़ में ट्वीट करती रहती थीं।

    इन बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि

    आमिर ख़ान तो अब सोशल मीडिया में नहीं हैं, मगर उनके प्रोडक्शन हाउस की ओर से स्टेटमेंट जारी करके श्रद्धांजलि दी गयी। इस नोट में उस वक़्त तो याद किया गया है, जब दादी ने आमिर ख़ान के शो सत्यमेव जयते में भाग लिया था और अपने ह्यमूर से जमकर मनोरंजन किया। 

    अक्षय कुमार ने ट्विटर पर दादी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- शूटर दादी से कभी नहीं मिला, लेकिन जब भी उनसे ट्विटर पर बात की, एक गर्मजोशी महसूस हुई। उनके निधन से बहुत दुखी हूं। परिवार के लिए मेरी दिली संवेदनाएं।

    रणदीप हुड्डा भी चंद्रो तोमर के काफ़ी क़रीब थे और अक्सर उनसे ट्विटर पर संवाद करते थे। रणदीप ने दादी के साथ एक फोटो शेयर करके श्रद्धांजलि देते हुए उन्हीं के अंदाज़ में लिखा- मेरी दादी चंद्रो चली गयीं। उनसे गांव में मिलना था। गांव में नई शूटिंग रेंज का उद्घाटन करना था। बात करनी थी। कोविड-19 के कारण कार्यक्रम खिसक गया। अब तो सिर्फ़ यादगार ही रह जाएगी।