भूमि पेडनेकर का Makeup Tutorial देखा क्या ?
भूमि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने कई वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता है। हाल ही में भूमि ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने फैंस को मेकअप करके दिखा रही हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में फिल्म 'दम लगा के हैशा' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से ही भूमि की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हो गई। भूमि अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने कई वीडियो और तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता है। हाल ही में भूमि ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने फैंस को मेकअप करके दिखा रही हैं।
भूमि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भूमि स्टेप्स के हिसाब से मेकअप करना बता रही हैं। कुछ सेकंड्स के इस वीडियो को देख कोई भी भूमि की तरह मेकअप कर सकता है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में भूमि ने लिखा, 'Peaches, सिर्फ मजे के लिए। मेरे गंदे कमरे से'।
वीडियो में भूमि सबसे पहले चेहरे पर टैप- टैप कर चेहरे फाउंडेशन और कंसीलर लगा रही हैं। इसके बाद वो अपनी आइब्रो को शेप देती हैं। इसके बाद हाइलाइटर से चेहरे के फीचर्स को शार्प करती हैं। फिर भूमि आई मेकअप करती हैं और गुलाबी रंग की लिप्सटिक लगाती हैं। पूरा मेकअप करने के बाद भूमि का चेहरा खूबसूरत दिखने लगती हैं। भूमि का ये मेकअप ट्यूटोरियल छोटे- मोटे फंक्शन या, रोज में करने के हिसाब से परफेक्ट है।
बता दें कि भूमि पेडनेकर इन दिनों होम क्वारंटीन हैं। बीते हफ्ते भूमि कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। भूमि ने एक पोस्ट के जरिए इस बारे में बताया था। भूमि ने बताया पोस्ट में लिखा था कि, 'मेरा आज कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेरे पास हल्के लक्षण हैं, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं मैंने अब और खुद को अलग कर लिया है। मैं अपने डॉक्टरों और चिकित्सा के आदेशों द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। यदि आप मेरे साथ संपर्क में आए हैं, तो आपसे अनुरोध है कि कृपया तुरंत जांच करवाएं। स्टीम, विट-सी, फूड और हैप्पी मूड माय गो-टू। कृपया वर्तमान स्थिति को हल्के में न लें, भले ही मैंने अत्यंत सावधानी बरती है और देखभाल की है कि मैंने इसे अनुबंधित किया है। मास्क पहनें, हाथ धोते रहें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और अपने सामान्य व्यवहार के प्रति सचेत रहें।'
इन दिनों भूमि को इंतजार है जल्दी ही अपनी रिपोर्ट के नेगेटिव आने की। बीते दिनों उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। जिसमें वो अपने अपने कमरे की खिड़की के पास खड़ी हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं इंतजार कर रही हूं।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।