विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोट कर लो तारीख! Bhoot Bangla की फिर बदली रिलीज डेट, अब सलमान संग होगा अक्षय कुमार का पंगा?

Published: Sat, 07 Feb 2026 06:38 PM (IST)

Bhoot Bangla New Release Date: पहले अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला मई में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ...और पढ़ें

फिर बदली गई भूत बंगला की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

फिर बदली गई भूत बंगला की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मोस्ट एंटीसिपेटे फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) साल 2026 में ही रिलीज होने वाली है, लेकिन कब आखिरकार इसका पता चल गया है। इसकी नई तारीख को अनाउंस कर दिया गया है।

पिछले साल कहा गया था कि फिल्म अप्रैल के महीने में रिलीज होगी। फिर इसकी तारीख और महीना बदला और मई में फिल्म के रिलीज होने की अनाउंसमेंट हुई। मगर अब एक बार फिर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज आगे की जगह पीछे खिसका दिया है।

बदली गई भूत बंगला की रिलीज डेट

जी हां, अक्षय कुमार की भूत बंगला अब मई नहीं, बल्कि अप्रैल महीने में ही रिलीज हो रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े एक ग्राफिक वीडियो के जरिए नई तारीख का ऐलान किया गया है। 32 सेकंड के प्रोमो में डरावने अंदाज में फिल्म का अपडेट शेयर किया है। 

पहले ही रिलीज हो जाएगी भूत बंगला

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "भूत बांग्ला का काउंटडाउन रिवाइंड। मिलते हैं थिएटर्स में।" बता दें कि अक्षय की फिल्म भूत बंगला 15 मई नहीं बल्कि 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

सलमान की फिल्म से होगा भूत बंगला का क्लैश

दिलचस्प बात यह है कि भूत बंगला की रिलीज के एक हफ्ते बाद ही सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) भी रिलीज हो रही है। सलमान खान की फिल्म के साथ अक्षय कुमार की फिल्म का क्लैश किसके लिए मुसीबत बनता है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

यह भी पढ़ें- Bhoot Bangla New Release Date: खौफ से भर जाएगा थिएटर! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' इस तारीख को देगी दस्तक

भूत बंगला की स्टार कास्ट

भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी मूवी है जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। पिछले दो साल से फिल्म का इंतजार हो रहा है और आखिरकार यह बड़े पर्दे पर आ रही है। भूत बंगला में अक्षय के अलावा लीड रोल में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल जैसे कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें- धमाका ही धमाका! 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज की लिस्ट देख खुशी से उछल जाएंगे आप, खचाखच भरा रहेगा थिएटर