विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धमाका ही धमाका! 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज की लिस्ट देख खुशी से उछल जाएंगे आप, खचाखच भरा रहेगा थिएटर

Published: Thu, 15 Jan 2026 05:02 PM (IST)

Upcoming Movies List 2026: साल 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में हैं। बॉलीवुड से लेकर ...और पढ़ें

2026 में रिलीज होने वाली मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज की लिस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

2026 में रिलीज होने वाली मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज की लिस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2025 से ज्यादा एक्शन, रोमांस, हॉरर और सस्पेंस का तड़का 2026 में लगने वाला है। इस साल बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सलमान खान से लेकर शाह रुख खान तक, प्रभास से लेकर थलापति विजय तक... बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक... सिनेमाघर बड़ी फिल्मों से गुलजार होंगे और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड टूटेंगे।

रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1)

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही पौराणिक फिल्म रामायण मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओ में हैं।

रिलीज डेट- दीवाली 2026

Ramayana Ranbir Kapoor Yash Poster

जन नायकन (Jana Nayagan)

थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा फिल्मी गलियारों में पिछले एक साल से तेज है। पहले यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसरशिप इश्यू के चलते रिलीज डेट टाल दी गई।

रिलीज डेट- 2026

स्पिरिट (Spirit)

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट को लेकर भी काफी समय से चर्चा हो रही है। इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल निभा रहे हैं। पहले यह फिल्म दीपिका पादुकोण को मिली थी लेकिन 8 घंटे शिफ्ट और फीस डिमांड की वजह से वह फिल्म से बाहर हो गई थीं।

रिलीज डेट- 2026

टॉक्सिक (Toxic)

गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक भी टीजर रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का क्लैश धुरंधर पार्ट 2 से होगा। इस फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणि वसंत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

रिलीज डेट- 19 मार्च 2026

Toxic

धुरंधर पार्ट 2 (Dhurandhar Part 2)

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर का दूसरा पार्ट टॉक्सिक के साथ रिलीज होने वाला है। पहली फिल्म ने दर्शकों को दीवाना बना दिया जिसके बाद दूसरे पार्ट को लेकर भी एक्साइटमेंट चरम पर है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय खन्ना की भी वापसी होगी।

रिलीज डेट- 19 मार्च 2026

बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan)

अपूर्व लखिया की फिल्म बैटल ऑफ गलवान कर्नल संतोष बाबू की बायोपिक है जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह की भी अहम भूमिका है।

रिलीज डेट- 17 अप्रैल 2026

अल्फा (Alpha)

सलमान, शाह रुख खान और ऋतिक रोशन के बाद यश राज की स्पाई थ्रिलर में आलिया भट्ट की भी एंट्री हो गई है। उनकी आगामी फिल्म अल्फा में शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में हैं।

रिलीज डेट- 17 अप्रैल 2026

बॉर्डर 2 (Border 2)

जेपी दत्ता की बॉर्डर का करीब 28 साल बाद सीक्वल आ रहा है। अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

रिलीज डेट- 23 जनवरी 2026

फौजी (Fauzi)

द राजा साब के बाद प्रभास के पास अपकमिंग फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है जिसमें से एक नाम फौजी का भी है। कुछ समय पहले ही फिल्म फौजी से एक्टर का पहला लुक रिवील हुआ था। फिल्म में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में हैं।

रिलीज डेट- 2026

Fauzi movie

पेड्डी (Peddi)

गेम चेंजर के बाद राम चरण पेड्डी में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं और यह भी धुरंधर 2 व टॉक्सिक के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए आएगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं।

रिलीज डेट- 27 मार्च 2026

ड्रैगन (Dragon)

देवरा पार्ट 1 के बाद जूनियर एनटीआर प्रशांत नील की फिल्म ड्रैगन से धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर और रुक्मणि वसंत की भी अहम भूमिका है। फिल्म का पोस्टर इंटेंस है और कहानी भी एक्शन से भरी होने वाली है।

रिलीज डेट- 2026

लव एंड वॉर (Love and War)

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर एक लव ट्रायंगल पर आधारित फिल्म है जिसमें विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं।

रिलीज डेट- 14 अगस्त 2026

यह भी पढ़ें- 6 साल बाद शुरू हुई Shraddha Kapoor की अटकी हुई फिल्म, पर्दे पर इच्छाधारी नागिन बनेंगी सिनेमा की 'स्त्री'?

भूत बंगला (Bhoot Bangla)

अक्षय कुमार डेढ़ दशक के बाद प्रियदर्शन के साथ कॉमेडी और हॉरर का तड़का लगाने के लिए लौट रहे हैं। फिल्म भूत बंगला है और कास्टिंग में अक्षय के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और राजेश शर्मा जैसे कलाकारों का नाम भी शामिल है।

रिलीज डेट- 15 मई 2026

शक्ति शालिनी (Shakti Shalini)

दिनेश विजन ने आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा की रिलीज के बाद ही हॉरर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म शक्ति शालिनी की अनाउंसमेंट कर दी थी। फिल्म में अनीत पड्डा लीड रोल निभा रही हैं।

रिलीज डेट- 2026

ओ' रोमियो (O' Romeo)

विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो के टीजर ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। फिल्म की कहानी हुसैन उस्तरा और सपना दीदी से इंस्पायर्ड है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी और दिशा पाटनी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

रिलीज डेट- 13 फरवरी 2026

किंग (King)

शाह रुख खान स्टारर फिल्म किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म से सुहाना खान (Suhana Khan) डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका है। 

रिलीज डेट- 2026 (अभी तारीख अनाउंस नहीं की गई है।)

यह भी पढ़ें- The Bluff Release Date: बेरहमी पर उतरीं प्रियंका चोपड़ा, 'द ब्लफ' से एक्ट्रेस का दमदार लुक हुआ रिलीज