Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आम्रपाली नहीं ये हैं निरहुआ की असली पत्नी, रवि किशन से खेसारी लाल तक, मिलिए इन 6 भोजपुरी सितारों की हमसफर से

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 13 Jul 2022 05:11 PM (IST)

    भोजपुरी सिनेमा को बुलंदियों तक पहुंचाने में रवि किशन मनोज तिवारी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) पवन सिंह और खेसारीलाल यादव समेत कई स्टार्स का बड़ा योगदान और कड़ी मेहनत रही है। इन सितारों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाई है।

    Hero Image
    Photo Credit : Bhojpuri SuperStars Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Stars Real Wife: भोजपुरी सिनेमा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इसका विस्तार तेजी से बढ़ रहा है। बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। कई स्टार्स तो ऐसे हैं जो फैन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को बराबर की टक्कर देते हैं। वहीं फैंस भी इन स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करते हैं। ऐसे में फैंस के मन में एक बार जरूर आती है कि पर्दे पर हम हमेशा ही स्टार्स को एक्ट्रेसेस संग जोड़ियां बनाने वाले इन स्टार्स की रियल लाइफ पार्टनर कौन हैं और कैसी दिखती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं तो चलिए हम आपको मिलवाते हैं भोजपुरी सुपरस्टार्स की खूबसूरत पत्नियों से...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की जोड़ी पर्दे पर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ काफी पसंद की जाती है। फैंस भी आम्रपाली को ही निरहुआ की पत्नी समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दिनेश की रियल वाइफ का नाम मंशा है। मंशा के साथ निरहुआ ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे आदित्य और अमित हैं।

    खेसारी लाल यादव

    भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एक खुशहाल फैमिली है। उनकी पत्नी का नाम चंदा है। खेसारी ने फिल्मों में आने से पहले ही चंदा से शादी कर ली ​थी। फिल्मों में आने से पहले दोनों दिल्ली में रहते थे, लेकिन अब वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में शिफ्ट हो चुके हैं। खेसारी के दो बच्चे एक बेटा ऋषभ और एक बेटी कृति यादव है। कृति भोजपुरी फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर चुकी हैं।

    पवन सिंह

    सुपरस्टार पवन सिंह अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। साल 2014 में पवन ने नीलम में से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से 2018 में की है। लेकिन अब वो ज्योति भी तलाक ले रहे हैं।

    रवि किशन

    भोजपुरी, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फिल्मों में काम कर चुके सांसद रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति किशन है। रवि अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। रवि और प्रीति के तीन बेटियां हैं।

    विक्रांत सिंह राजपूत

    एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत ने भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा से शादी की है। मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने 2017 में 'बिग बॉस' में शादी की थी।

    यश कुमार मिश्रा

    यश कुमार मिश्रा एक्टर होने के साथ ही एक जाने-माने सिंगर भी हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ शादी की थी, लेकिन लंबे वक्त तक नहीं चल सकी और उनका तलाक हो गया। इसके बाद हाल ही में यश ने भोजुपरी एक्ट्रेस निधि झा के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी और हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं।