Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी का सीजन शुरू होते ही पवन सिंह का गाना 'राजा जी के दिलवा' रिलीज, यूट्रयूब पर देखा जा रहा है बार-बार

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 07:01 PM (IST)

    भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स में से एक हैं। पवन पिछले कई सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। पवन ने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। पवन प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Pawan Singh Rajaji Ke Dilwa Release, Youtube

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song Rajaji Ke Dilwa Out: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स में से एक हैं। पवन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों के साथ गाने भी दिए हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ पवन अपनी दमदार आवाज के चलते भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आए दिन उनकी फिल्मों के साथ उनके गाने भी रिलीज होते हैं। इसी बीच उनका एक और नया गाना रिलीज हुआ है, जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवन के नए गाने ने मचाया धमाल

    पवन सिंह के नए गाने का टाइटल ‘राजा जी के दिलवा' है। पवन सिंह के इस धमाकेदार वीडियो सॉन्ग ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। अभी शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में उनका ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह का यह गाना ‘राजा जी के दिलवा‘ डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही ट्रेंड भी कर रहा है।

    पवन संग शालनी की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है

    ‘राजा जी के दिलवा' गाने को पवन सिंह के साथ सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने में पवन संग शालनी की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। इस वीडियो सॉन्ग की कहानी बेहद मजेदार है। दरअसल, पवन सिंह किसी और लड़की से प्यार करने की चाहत रखता हैं, लेकिन उनकी पुरानी वाली गर्ल फ्रेंड वो उन्हीं को चाहती रहती और फिर अपने प्यार का इजहार गाने के जरिए करती है। पवन सिंह और शालनी ने गाने में कमाल की परफॉर्मेंस दी है।

    इन लोगों ने दिया साथ

    ‘राजा जी के दिलवा' गाने की बीट्स शानदार हैं, जिसे सुनकर आप भी झूमने भी मजबूर हो जाएंगे। इस जबरदस्त गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है, इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिए हैं।