Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव की कामयाबी में पत्नी का बड़ा हाथ, मुश्किल वक्त में भी नहीं छोड़ा साथ

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 02:09 PM (IST)

    Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav भोजपुरी फिल्मों में सुपरस्टार बनने से पहले खेसारी ने लम्बा संघर्ष किया था। उन्हें सही मायनों में जमीन से उठा हुआ स्टार कहा जा सकता है। खेसारी अभिनय के साथ गानों के लिए भी चर्चित रहते हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Khesari Lal Yadav Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकारों में खेसारी लाल यादव का नाम शामिल है। खेसारी आज भले ही सफल हैं, मगर इस सफलता के पीछे सालों की कड़ी मेहनत है। फिल्मों में आने से पहले खेसारी ने जमीनी संघर्ष किया है। सड़कों पर ठेला लगाने से लेकर फैक्ट्री में काम करने तक, खेसारी ने खूब मेहनत की और इस संघर्ष में उनकी हिस्सेदार बनीं पत्नी चंदा, जिन्होंने कदम-कदम पर पति का साथ दिया। खेसारी की सफलता में उनकी पत्नी का भी बड़ा योगदान रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेसारी फिल्म के साथ ही सिंगिंग को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल की फैमिली लाइमलाइट से कोसों दूर रहना पसंद करती है। क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले खेसारी क्या काम करते थे,  अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं....

    लिट्टी चोखा की दुकान चलाते थे खेसारी

    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिल्मों में आने से पहले अपना घर चलाने के लिए दिल्ली की एक फैक्ट्री में धागे की कटाई का काम करते थे। ये वक्त उनकी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे। फैक्ट्री में काम करके उन्हें इतना पैसा नहीं मिलता था, जिससे वो अच्छे से अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें। इसके बाद उन्होंने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए दिल्ली के संजय कॉलोनी में लिट्टी-चोखा का ठेला लगाया। इस काम में उनकी पत्नी चंदा उनका हेल्प करती थी।

    पत्नी ने हर मोड़ पर दिया साथ

    खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा ने हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। खेसारी ने साल 2006 में चंदा से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 2009 में पति के फिल्म इंडस्ट्री में फेमस होने के बाद भी चंदा कुछ खास नहीं बदलीं। वह आज भी आम महिलाओं की तरह ही हाउस वाइफ की भूमिका में खुश रहती हैं। चंदा हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। खेसारी और चंदा का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी एक फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभा रही है।

    इस गाने ने खेसारी को बनाया सुपरस्टार

    खेसारी ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं उनके कई गाने हिट हैं, लेकिन शुरू में ऐसा नहीं था। उनके कई गानें फ्लॉप हुए थे। वहीं साल 2008 में उनकी किस्मत ने अपना रंग दिखाया और उनका गाना 'भौजी केकरा से लड़ब पिया अरब गईले ना' हिट हो गया। इसके बाद खेसारी को फिल्म में काम करने का मौका मिलने लगा। पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे।

    comedy show banner
    comedy show banner