Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेसारी लाल यादव के नए गाने 'सईया के रोटी' ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस रानी के साथ भोजपुरी सुपरस्टार ने की किया जोरदार डांस

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 17 Nov 2021 03:01 PM (IST)

    दिग्गज और मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिग कलाकारों में से एक माने जाते हैं। वह फिल्मों के साथ अपने गानों के लेकर भी हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। खेसारी लाल यादव के गाने हमेशा ट्रेंडिंग में बने रहते हैं।

    Hero Image
    'सईया के रोटी' गाने में खेसारी लाल यादव और रानी, तस्वीर : यूट्यूब- S4U Bhojpuri

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिग्गज और मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिग कलाकारों में से एक माने जाते हैं। वह फिल्मों के साथ अपने गानों के लेकर भी हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। खेसारी लाल यादव के गाने हमेशा ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। यही वजह से है जो वह अपने फैंस से लिए कई धमाकेदार गानें समय-समय पर लगाते रहते हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव अपने गाने को लेकर चर्चा में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम 'सईया के रोटी' है। अभिनेता का यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई भोजपुरी संगीत प्रेमी उनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। 'सईया के रोटी' गाने को खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। वहीं इस गाने को अभिनेत्री रानी और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों अपने बेहतरीन डांस से दर्शकों के दिलों को जीतते नजर आ रहे हैं।

    'सईया के रोटी' गाने के बोल विशाल भारती ने लिखें हैं, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा का है। इस गाने को एस4यू के यूट्यूब चैनल पर 16 नवंबर को रिलीज किया गया था। खबर बनाने तक 'सईया के रोटी' गाने को यूट्यूब पर 19 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लगातार भोजपुरी संगीत प्रेमियों का खेसारी लाल यादव के इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। 'सईया के रोटी' गाने में रानी और खेसारी लाल यादव का लुक और स्टाइल देखते ही बन रहा है।

    गाने में दोनों देसी और वेस्टर्न स्टाइल में नजर आ रहे हैं। इससे पहले खेसारी लाल यादव अपने 'देहिया में पेन बा' गाने को लेकर चर्चा में थे। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री शिल्‍पी राघवानी पर फिल्माया गया। 'देहिया में पेन बा' गाने में इन दोनों ने कई रोमांटिक सीन भी दिए। खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जल्द ही ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं।

    खेसारी लाल यादव और आम्रपाली जल्द ही फिल्म 'आशिकी' में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस फिल्म के बारे में खुद खेसारी लाल यादव ने बताया था कि 'आशिकी' एक प्रेम कहानी है। जो जातिवाद के कारण दम तोड़ने लगती है। लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमी जोड़ा ऐसा कुछ करता है, जो मिसाल बन जाता है।