विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सितारों से सजी 'आँगन की लक्ष्मी' का फर्स्ट लुक आउट, फिल्म में नजर आएंगे भोजपुरी के पितामह कुणाल सिंह

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 17 Mar 2023 10:28 PM (IST)

जल्द ही इसका ट्रेलर और फर्स्ट लुक भी आउट करेंगे। बता दें कि भोजपुरी फिल्म आँगन की लक्ष्मी की कहानी ...और पढ़ें

Bhojpuri Star Film Aangan Ki Laxmi First Look Release Legend Actor Pradeep Singh Play Lead Role In This Movie
Bhojpuri Star Film Aangan Ki Laxmi First Look Release Legend Actor Pradeep Singh Play Lead Role In This Movie

नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन और प्रदीप सिंह द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म 'आँगन की लक्ष्मी' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। यह फिल्म धार्मिक और पारिवारिक है, जिसका फर्स्ट लुक बेहद भव्य नजर आ रहा है। इंटर 10 टेलीविजन प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म 'आँगन की लक्ष्मी' के निर्माता प्रदीप सिंह, अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं। इस फिल्म के निर्देशक अनिल नैनन हैं। फिल्म 'आँगन की लक्ष्मी' का निर्माण व्यापक पैमाने पर हुआ है। ये कहना है प्रदीप सिंह का। उन्होंने कहा कि फिल्म 'आँगन की लक्ष्मी' भोजपुरी की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक होगी। इस फिल्म में इंडस्ट्री के सितारों का हुजूम देखने को मिलेगा। ये सब फिल्म की कहानी की डिमांड है। सबों ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की है, तब जाकर एक शानदार फिल्म लेकर आज हम तैयार हैं।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

'आँगन की लक्ष्मी' फिल्म में रानी चटर्जी, कुणाल सिंह, रिंकू घोष, संजय पांडेय, आदित्य ओझा, मनोज टाइगर, संचित बनर्जी, ग्लोरी मोहंता, श्वेता वर्मा, प्रेम दुबे, करण पांडेय, चाहत मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर सभी स्टार्स ने काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि लंबे समय के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पितामह कहे जाने वाले कुणाल सिंह इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में दिग्गज और यंग कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेगें।

फिल्म को लेकर निर्देशक अनिल नैनन ने कही ये बात  

निर्देशक अनिल नैनन ने फिल्म को लेकर कहा, 'आँगन की लक्ष्मी'सिनेमा घरों से उन दर्शकों को जोड़ने का प्रयास करेगी, जो फिल्में डिजिटल माध्यम से देखने लगे। इस फिल्म का प्रस्तुति अद्भुत और रोमांचक है। हम जल्द ही इसका ट्रेलर और फर्स्ट लुक भी आउट करेंगे। बता दें कि भोजपुरी फिल्म 'आँगन की लक्ष्मी' की कहानी धर्मेन्द्र सिंह ने लिखी है। संगीत छोटे बाबा ने दिया है। गीत प्यारे लाल यादव और राजेश मिश्रा का है। डीओपी प्रकाश अन्ना हैं। एक्शन दिलीप यादव का है। कार्यकारी निर्माता कमल यादव और अनवर बिरयानी है। लाइन प्रोड्यूसर रिजवान खान है। संकलन समीर शेख ने किया है।