Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nibiya Ke Dadh Maiya Song : देवी गीत ‘निबिया के डाढ़ मइया‘ रिलीज, अंजलि भारद्वाज के गाने ने मचाया धमाल

    By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 09:41 PM (IST)

    Nibiya Ke Dadh Maiya Song ‘निबिया के डाढ़ मइया‘ गाने में सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सबा खान नजर आ रही हैं। सबा खान ‘निबिया के डाढ़ मइया‘ गाने में सोलहा श्रृंगार कर सुहागनों की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Nibiya Ke Dadh Maiya youtube Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nibiya Ke Dadh Maiya Song : भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर अंजलि भारद्वाज के गानों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। उनके गाने रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगते हैं। वहीं अब नवरात्रि के पावन मौके पर अंजलि का नया भोजपुरी पारंपरिक देवी गीत 2022 ‘निबिया के डाढ़ मइया'  रिलीज हो गया है। इस गाने में सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सबा खान नजर आ रही हैं। सबा खान ‘निबिया के डाढ़ मइया' गाने में सोलहा श्रृंगार कर सुहागनों की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। अंजलि भारद्वाज का यह भक्ति गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर गुरुवार को रिलीज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाने ने मचाया यूट्यूब पर धमाल

    ‘निबिया के डाढ़ मइया' गाने ने रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर धामल मचा दिया है। इस गाने को कुछ ही वक्त में काफी बार देखा जा चुका है। ‘निबिया के डाढ़ मइया' साॅन्ग को  अंजलि भारद्ववाज ने गाया है। गाने में आप देख सकते हैं कि सबा खान साड़ी पहने  शीतला मइया की भक्ती में लीन नजर आ रही हैं। सबा खान साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सबा पर पियरी साड़ी काफी जच रही है। वो हाथ जोड़कर मइया से विनती कर रही हैं। उनके इस अंदाज को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।                                                                        

    गाने में इन लोगों ने दिया साथ

    इस गाने को अभी तक दस हजार से भी ज्यादा दर्शकों ने लाइक किया है। ‘निबिया के डाढ़ मइया' गाने की लिरिक्स को आशुतोष तिवारी ने लिखा है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। रवि पंडित के निर्देशन में यह गाना बना है, जबकि रत्नाकर कुमार ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसे कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner