Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव ने कहा 'मजनुआ पे लईकीन के भीड़ लागेला', शिवानी सिंह की स्वरों ने लुटी महफिल

    Latest Bhojpuri Song माही श्रीवास्तव और शिवानी शिंह का नाया गाना मजनुआ पे लईकीन के भीड लागेला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दर्शकों ने इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दिए हैं और माही श्रीवास्तव पर जमकर प्यार लुटाया।

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi VajpayeeUpdated: Mon, 12 Jun 2023 03:44 PM (IST)
    Hero Image
    Bhojpuri Song Mahi Srivastava and Shivani Singh new song

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय और डांस से सभी को अपना दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री माही श्रीवास्तव हर दिल अजीज हैं। उनके गाने आज यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। माही के गानों का इंतजार भोजपुरिया दर्शक बड़े बेसब्री से करते हैं। हाल ही में उनके सारे गाने इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हुए। इसी बीच वो एक और धमाका ले कर आई हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर छाईं माही श्रीवास्तव

    माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी लोकगीत 'मजनुआ पे लईकीन के भीड़ लागेला' रिलीज हुआ है। जिसे इंडस्ट्री की बेहद ही टेलेंटेड सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। जिनकी आवाज आजकल इंडस्ट्री की नई सेंसेशन बनी हुई है। शिवानी की सोशल मीडिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी आवाज की दीवानगी लोगों के सर चढ़कर बोलती है।

    रिलीज हुआ 'मजनुआ पे लईकीन के भीड लागेला' 

    'मजनुआ पे लईकीन के भीड़ लागेला' में माही श्रीवास्तव इंडियन वेयर से लेकर वेस्टर्न ऑउटफिट तक नजर आई है। जिसमें वे गज़ब की खूबसूरत भी लग रही है। इस गाने में माही अपनी प्रियतम को लेकर परेशान है क्योंकि जहां वो जाता है लड़कियों की लाइन लग जाती है। इस गाने में माही लोगों से झगड़ा भी करती नजर आ रही हैं।

    शिवानी सिंह की आवाज का चला जादू

    गाने में माही कहती है कि घर से जब झार के बाजार चलेला...तो धक धक धड़कन हमारा चलेला...निमन हमारा तकदीर लागेला.. हवे बड़े घर के अमीर लागेला...मजनुआ पे लईकीन के भीड़ लागेला...।

    इंटरनेट पर हुआ वायरल

    लोकेशन की बात करे तो इसे बेहद ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। 'मजनुआ पे लईकीन के भीड़ लागेला' को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। वही इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन आर्यन देव ने किया है। इसके एडिटर पंकज साव, कोरियोग्राफर पंकज कैटी और डीआई रोहित सिंह ने किया है।