Bhojpuri Gana Video: माही श्रीवास्तव-शिवानी सिंह के 'नजरें में कजरे बन’ ने तोड़ा रिकार्ड, 10 मिलियन व्यूज पार
साथ ही माही ने कहा कि उन्हें इस गाने में परफॉर्म करके बहुत मजा आया है गाना है ही इतना मजेदार की ये सुनने में बेहद ही खास लगता है। हमारे सॉन्ग को इतना प्यार देने के लिए हम तहे दिल से आपके आभारी हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song Najare Me Kajare Ban Ke: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में तहलका मचाने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पर एक के बाद एक कई गाने आए दिन रिलीज होते रहते हैं। वहीं कई गाने ऐसे हैं जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं। इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सुपरहिट सिंगर शिवानी सिंह का गाना बवाल मचा रहा है। इस गाने के बोल 'नजरें में कजरे बन के' हैं। ये गाना लगातार यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है।
यूट्यूब पर मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शिवानी सिंह का 'नजरें में कजरे बन के' गाना फैंस को इतना पसंद का रहा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 10 मिलियन यानि कि 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं टाइम के साथ इसके व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब शिवानी के किसी गाने को इतना पसंद किया गया है। इससे पहले भी उनके हर गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। आज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव की जोड़ी धमाल मचाए हुए हैं।
माही के एक्सप्रेशन ने लूटा फैंस का दिल
गाने की सफलता पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने खुशी जाहिर की है। वहीं गाने में माही अपने एक्सप्रेशन से दर्शकों को रिझाने में कामयाब रही है। गाने का म्यूजिक विकास यादव ने तैयार किया है। वहीं विकास ने गाने को इतना प्यार देने के लिए ऑडियंस का धन्यवाद कहा। साथ ही माही ने कहा कि उन्हें इस गाने में परफॉर्म करके बहुत मजा आया है, गाना है ही इतना मजेदार की ये सुनने में बेहद ही खास लगता है। हमारे सॉन्ग को इतना प्यार देने के लिए हम तहे दिल से आपके आभारी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।